फीफा विश्वकप-2026 : फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा, पेनल्टी चूकने के बाद किलियन एम्बाप्पे ने किया शानदार गोल

फ्रांस का पलड़ा रहा भारी 

फीफा विश्वकप-2026 : फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा, पेनल्टी चूकने के बाद किलियन एम्बाप्पे ने किया शानदार गोल
फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार फीफा विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह। किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी चूकने के बाद शानदार वापसी करते हुए अपना 20वां विश्व कप गोल दागा और गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी की बराबरी।

फॉक्सबोरो (मैसाचुसेट्स)। स्टार फुटबॉल खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी चूकने के बाद शानदार वापसी करते हुए अपना 20वां विश्व कप गोल दागा और मोरक्को पर 2-0 की जीत के साथ फ्रांस को विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की। इस जीत के साथ फ्रांस लगातार तीन बार विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला तीसरा देश बन गया है। फ्रांस की फुटबॉल टीम के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स की टीम ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दूसरे हाफ की शुरुआत में ही छह मिनट के भीतर दो गोल करके मैच पर नियंत्रण हासिल कर लिया और अंतिम चार में स्पेन या बेल्जियम में से किसी एक से भिड़ने का रास्ता साफ कर लिया।

गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के बराबर आए एम्बाप्पे :

पहले हाफ में एम्बाप्पे की पेनल्टी को यासीन बोनू ने बचा लिया, लेकिन ब्रेक के तुरंत बाद उन्होंने फ्रांस के लिए एक शानदार गोल किया, जो टूर्नामेंट का उनका आठवां गोल था। इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी के बराबर आ गए।

इसके तुरंत बाद, उस्मान डेम्बेले ने एक और गोल कर फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। डेम्बेले के गोल में एम्बाप्पे ने सहयोग किया। पहले हाफ में फ्रांस का दबदबा रहा और बाउनौ की बदौलत ही हाफ टाइम तक स्कोर बराबर रहा।

Read More श्रीलंका के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच, गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को हर स्थिति के लिए तैयार रहने की चुनौती दी

हाफ टाइम तक गोल शून्य रहा स्कोर :

Read More यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से दी शिकस्त  

मोरक्को के गोलकीपर ने पांच मिनट बाद ही डयोट उपामेकानो के हेडर को बचा लिया और फिर यह दिखाने में कामयाब रहे कि पेनल्टी शूटआउट में वह कितने खतरनाक प्रतिद्वंद्वी हैं। विश्व कप में पेनल्टी शूटआउट समेत किसी भी गोलकीपर ने बाउनो के चार पेनल्टी सेव से ज्यादा पेनल्टी नहीं बचाई हैं। इसके तुरंत बाद हाइड्रेशन ब्रेक के दौरान एम्बाप्पे ने अधिकारियों से शिकायत की कि उन्हें किक मारने से पहले तीन मिनट से अधिक इंतजार कराया गया। बाउनो यहीं नहीं रूके और उन्होंने डेसिरे डोए के एक शानदार लो शॉट को बचाया और लुकास डिग्ने के 35 गज दूर से किए गए शॉट को क्रॉसबार पर रोककर यह सुनिश्चित किया कि हाफ टाइम तक स्कोर गोल रहित रहा।

Read More वर्ल्ड कप की जीत ने हमें और कामयाबी के लिए उत्साहित किया है : जेमिमाह रोड्रिग्स

फ्रांस का पलड़ा रहा भारी :

पहले हाफ में फ्रांस ने 13 शॉट लगाए, जबकि मोरक्को ने सिर्फ एक शॉट लगाया और अंतिम तीसरे हिस्से में प्रभाव डालने के लिए संघर्ष किया। अगर उनकी खेल योजना फ्रांस को गोल करने से रोकने पर आधारित थी, तो दूसरे हाफ की शुरुआत में ही वह विफल हो गई। मोरक्को को कोई भी महत्वपूर्ण मौका बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा, जिसके चलते पहले एम्बाप्पे और फिर डेम्बेले ने उन्हें इसका खामियाजा भुगतने पर मजबूर कर दिया और फ्रांस लगातार तीन विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाला तीसरा देश बन गया। मंगलवार को डलास में स्पेन या बेल्जियम का सामना फ्रांस और एम्बाप्पे से होगा, जो लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने की अपनी कोशिश जारी रखेंगे।

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सहकारी बैंकों में धोखाधड़ी रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश, आंतरिक नियंत्रण मजबूत करने के निर्देश सहकारी बैंकों में धोखाधड़ी रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश, आंतरिक नियंत्रण मजबूत करने के निर्देश
सहकारी बैंकों में धोखाधड़ी, गबन और वित्तीय अनियमितताओं की रोकथाम के लिए रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजस्थान ने विस्तृत दिशा-निर्देश। ऋण-जमा...
बुर्का-चश्मा पहनकर बाइक पर निकले दो युवक : पुलिस के रोकते ही खुली ‘गुप्त’ प्लानिंग, भीड़ जुटने पर खुला पूरा मामला
मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन का भारत दौरा: BRICS Summit में होंगे शामिल, क्यों खास होगी ये यात्रा?
हनुमानगढ़ क्षेत्र में बेहतर होगा सड़क संपर्क, राजस्थान में 2,386.08 करोड़ से दो राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे फोरलेन
महाराष्ट्र के उद्योग आंकड़ों पर घमासान: शरद पवार ने घेरा, फडणवीस ने आंकड़ों से दिया करारा जवाब
जनगणना 2027 का डिजिटल मॉडल तैयार! 40 सवालों में जाति और SC-ST की जानकारी भी शामिल, जल्द शुरू होगा दूसरा चरण
बांध क्षेत्र से खुद हटाएं अतिक्रमण, नहीं तो सरकार वसूले खर्चा : राजस्थान हाईकोर्ट