फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एमबापे ने जीता गोल्डन बूट, रोड्रिगो हर्नाडेज को गोल्डन बॉल, उनाई सिमोन को गोल्डन ग्लव्स
यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की
न्यूयॉर्क। लियोनेल मेसी के स्पेन के खिलाफ फाइनल में गोल करने में विफल रहने के बाद किलियन एमबापे ने विश्वकप गोल्डन बूट बरकरार रखा है । उन्होंने 2026 विश्वकप में शानदार 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। फ्रांस और रियल मैड्रिड के स्ट्राइकर एमबापे ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में इंग्लैंड के खिलाफ 6-4 की हार में दो गोल किए, जिससे टूर्नामेंट में उनके गोलों की कुल संख्या 10 हो गई, और वह दो विश्व कप (2022, 2026) में गोल्डन बूट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
एमबापे ने अर्जेंटीना के मेसी (8 गोल), नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड (7), इंग्लैंड के जूड बेलिंघम (7) और हैरी केन (6) और टीम के साथी उस्मान डेम्बेले (6) को पीछे छोड़ा। फ्रांस के पहले मैच में सेनेगल के खिलाफ एमबापे ने दो गोल किए और फिर इराक के खिलाफ दो गोल दागे। उन्होंने नॉर्वे के खिलाफ कोई गोल नहीं किया, लेकिन स्वीडन के खिलाफ दो गोल किए। पैराग्वे के खिलाफ एक और क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ एक गोल दागा। सेमीफाइनल में स्पेन के खिलाफ वे गोल नहीं कर सके लेकिन तीसरे स्थान के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ एमबापे ने दो और गोल दागे।
दूसरी ओर, स्पेन फुटबॉल टीम के कप्तान और मिडफील्डर रोड्रिगो हर्नाडेज कैस्केन्टे (रोड्री) ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बॉल का पुरस्कार जीता। उनाई सिमोन ने गोलकीपर के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए गोल्डन ग्लव्स जीता और पाउ कुबार्सी ने अपने साथी 19 वर्षीय टीम के साथी लामिन यामल को हराकर सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम किया। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड तीसरी बार गोल्डन बॉल जीतने की उम्मीद कर रहे थे। 1978 में पहली बार दिए जाने के बाद से यह पुरस्कार कई बार जीतने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। लेकिन स्पेन को दूसरी बार विश्वकप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान रोड्रिगे को यह पुरस्कार मिला।

Comment List