फीफा विश्वकप-2026 : आज शोर, उत्साह, जूनून और जश्न की रात, अर्जेंटीना और स्पेन में फुटबॉल की जंग

यमाल का कमाल या मेसी का जादू

फीफा विश्वकप-2026 : आज शोर, उत्साह, जूनून और जश्न की रात, अर्जेंटीना और स्पेन में फुटबॉल की जंग
फीफा विश्व कप का फाइनल रविवार रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में। भारतीय समयानुसार, मुकाबला सोमवार रात 12:30 बजे शुरू। अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और स्पेन के लैमिन यमाल पर सभी की नजरें रहेंगी।

न्यूयॉर्क। फीफा विश्वकप का फाइनल मुकाबला मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय दिग्गज स्पेन के बीच रविवार रात खेला जाएगा। इस मुकाबले में अर्जेन्टीना के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी और स्पेन के युवा फॉरवर्ड लैमिन यमाल पर खास नजरें रहेंगी। मेसी अब तक टूर्नामेंट में आठ गोल दाग चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं, वहीं स्पेन के लिए लैमिन यमाल ने अब तक छह गोल किए हैं।

रात 12.30 बजे होगी शुरूआत :

भारतीय समयानुसार, यह महामुकाबला अमेरिका के मेटलाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी में स्थानीय समय के अनुसार 19 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरूआत 20 जुलाई सोमवार को रात 12:30 बजे होगी।

यहां देखें मैच :

Read More एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप-2026 : इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोककर भारत दूसरे दौर में पहुंचा

भारतीय दर्शक विश्व कप के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 पर देख सकेंगे। वहीं मैच का सीधा प्रसारण यूनाइट 8 स्पोर्ट्स चैनलों पर होगा।

चैंपियन को मिलेंगे 490 करोड़ :

वर्ल्ड कप चैंपियन को 51 मिलियन डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपए) मिलेंगे। वहीं उपविजेता को 33 मिलियन डॉलर (करीब 317 करोड़) राशि दी जाएगी। फीफा ने इस बार 871 मिलियन डॉलर (करीब 8,400 करोड़ रुपए) की इनामी राशि बांटने का ऐलान किया है। वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाले हर देश को कम से कम 12.5 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपए) मिलेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग