फीफा विश्व कप-2026 : विनीसियस जूनियर के दो गोल, ब्राजील नॉकआउट में

नेमार की मैदान पर वापसी

फीफा विश्व कप-2026 : विनीसियस जूनियर के दो गोल, ब्राजील नॉकआउट में
ब्राजील ने फीफा विश्व कप में स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर नॉकआउट दौर में प्रवेश। विनीसियस जूनियर ने दो और मैथियस कुन्हा ने एक गोल। विनीसियस चार गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में किलियन एम्बाप्पे की बराबरी पर पहुंचे।

मियामी। विनीसियस जूनियर के दो और मैथियस कुन्हा के एक गोल की बदौलत पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर फीफा विश्व कप के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली है। मियामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले हॉफ के सातवें मिनट में विनीसियस ने गोल कर ब्राजील को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने अपना और टीम का दूसरा गोल भी दागा। मैच का तीसरा गोल कुन्हा ने किया। इन दो गोलों के साथ विनीसियस के अब टूर्नामेंट में चार गोल हो गए हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों के चार-चार गोल हैं, जबकि अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी पांच गोल के साथ इस मामले में शीर्ष पर हैं। मैच के दौरान 76वें मिनट में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने मैदान में वापसी की। वह पिंडली की चोट के कारण वह टीम के शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। ब्राजील इस जीत के साथ सात अंक लेकर ग्रुप-सी के शीर्ष पर है। वहीं विश्वकप में यह नौंवी बार है जब स्कॉटलैंड ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रही है।

नेमार की मैदान पर वापसी :

ब्राजील के सुपरस्टार नेमार ने 981 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भावुक वापसी की। इस मैच में वह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे। 34 साल के फॉरवर्ड नेमार, जो अक्टूबर 2023 से घुटने की चोट के कारण बाहर थे, 76वें मिनट में मैदान पर आए, जब ब्राजील पहले से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए हुए था। दर्शकों ने खड़े होकर उनकी वापसी का स्वागत किया। मैच के दौरान और बाद में वह भावुक दिखे। ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने नेमार को धीरे-धीरे खेल में वापस लाने का फैसला किया और उन्हें दूसरे हाफ के अंत में मैदान पर उतारा। मैच के बाद नेमार ने कहा, तीन साल बाद राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनकर मैं बहुत खुश हूं।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई