फुटबॉल विश्व कप का भव्य आगाज : शकीरा, बर्ना बॉय, जे बाल्विन और बेलिंडा की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां

शकीरा और बर्ना बॉय की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र

फुटबॉल विश्व कप का भव्य आगाज : शकीरा, बर्ना बॉय, जे बाल्विन और बेलिंडा की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां
फीफा विश्व कप-2026 का भव्य उद्घाटन समारोह। माना और बेलिंडा ने शानदार प्रदर्शन से शुरुआत की। जे बाल्विन ने रंगों और रोशनी के बीच ‘क्यू केलर’ पर प्रस्तुति। शकीरा और बर्ना बॉय की संयुक्त प्रस्तुति ‘दाई दाई’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मैक्सिको सिटी। फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा विश्व कप-2026 का आगाज एक भव्य और रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। संगीत, रोशनी और शानदार आतिशबाजी से सजे इस समारोह ने स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दुनिया के कई मशहूर कलाकारों की दमदार प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया, जबकि हर प्रदर्शन के साथ दर्शकों का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया।

माना और बेलिंडा ने की समारोह की शुरुआत :

उद्घाटन समारोह की शुरुआत लोकप्रिय बैंड माना की प्रस्तुति से हुई। मंच पर उनकी परफॉर्मेंस के दौरान आसमान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा। इसके बाद लैटिन पॉप स्टार बेलिंडा ने मंच संभाला और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को झूमने पर

जे बाल्विन ने बिखेरे रंग :

Read More गर्मी की छुट्‌टी के बाद फिर शुरू हुई पढ़ाई, लेकिन नहीं खुलीं खेल परिषद की एकेडमियां

समारोह के अगले चरण में कोलंबियाई स्टार जे बाल्विन ने अपने लोकप्रिय गीत क्यू केलर पर प्रस्तुति दी। इस दौरान मंच पर रंगों, रोशनी और विशेष विजुअल इफेक्ट्स का शानदार संगम देखने को मिला। पूरे स्टेडियम का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

Read More वनडे सीरीज : भारत का इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे आज, रोहित शर्मा-विराट कोहली की वापसी

शकीरा और बर्ना बॉय की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र :

Read More हर्षित सैनी के तूफानी शतक से कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी ने जयपुरिया को 75 रनों से रौंदा, कुणाल ने खेली 61 की शानदार पारी

उद्घाटन समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण शकीरा और बर्ना बॉय की संयुक्त प्रस्तुति रही। दोनों कलाकारों ने दाई दाई गीत पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शकीरा की दमदार मौजूदगी और बर्ना बॉय की जोशीली प्रस्तुति ने पूरे स्टेडियम को एक साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शक भी गीत के साथ गाते और तालियां बजाते नजर आए। प्रस्तुति के अंत में शानदार आतिशबाजी के साथ उद्घाटन समारोह का समापन हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप