हर्षित सैनी के तूफानी शतक से कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी ने जयपुरिया को 75 रनों से रौंदा, कुणाल ने खेली 61 की शानदार पारी

जयपुरिया के अर्चित का अर्धशतक बेकार

हर्षित सैनी के तूफानी शतक से कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी ने जयपुरिया को 75 रनों से रौंदा, कुणाल ने खेली 61 की शानदार पारी
मुहाना के कोडाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 'एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14' लीग मुकाबले में कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जयपुरिया विद्यालय को 75 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

जयपुर। मुहाना के कोडाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 'एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14' लीग मुकाबले में कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जयपुरिया विद्यालय को 75 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर जयपुरिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बेहद भारी साबित हुआ।

हर्षित सैनी का विस्फोटक शतक :

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 5 विकेट खोकर 298 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की इस विशाल पारी के मुख्य सूत्रधार हर्षित सैनी रहे, जिन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए महज 87 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 115 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली।

हर्षित के अलावा कुणाल कनोजिया ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 58 गेंदों में 8 चौकों के सहारे 61 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज आयुष शर्मा ने 31 रन और श्रेयंश जैन ने 22 रनों का योगदान दिया । वीयान पांडे 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। जयपुरिया विद्यालय की ओर से गेंदबाज अर्णव खंडका ने 36 रन देकर 2 विकेट झटके।

Read More यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से दी शिकस्त  

299 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुरिया विद्यालय की शुरुआत खराब रही। टीम के कप्तान अर्चित ने 55 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 53 रनों की कप्तानी पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का बड़ा साथ नहीं मिला। दक्ष सोनी ने 36 रन और विबोर तिवारी ने 22 रन बनाए। पूरी टीम 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी । कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से जयपुरिया के बल्लेबाजों को बांधे रखा। कप्तान ऋशू चौधरी ने 7 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट और कार्तिकेय चौहान ने 9 ओवर में 47 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे जयपुरिया की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।

Read More टेस्ट सीरीज : चोटों और टेस्ट हार के बीच भारत के सामने श्रीलंका की कड़ी परीक्षा, पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में होगा

 

Read More वर्ल्ड कप की जीत ने हमें और कामयाबी के लिए उत्साहित किया है : जेमिमाह रोड्रिग्स

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
मानसून के चलते राजस्थान के 693 बांधों में जल आवक बनी हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार, बांधों की कुल...
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग