हॉकी एशिया कप : भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा, अभिषेक के 4 गोल, जुगराज-सुखजीत की हैट्रिक
चीन ने सुपर-4 में जगह बनाई
2025 के हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया।
राजगीर। 2025 के हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया। टीम ने कजाकिस्तान को 15-0 के बड़े अंतर से हराया। यह इस साल के टूनार्मेंट में सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड की बराबरी रही। मलेशिया ने चीनी ताइपे को भी इसी अंतर से हराया था। बहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत के लिए अभिषेक, सुखजीत और जुगराज ने गोल की हैट्रिक लगाई। अभिषेक ने कुल 4 गोल दागे। वहीं रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल दागा। सुखजीत प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
चीन ने सुपर-4 में जगह बनाई :
भारत ने पहले ही जापान को हराकर टूनार्मेंट के सुपर-4 में जगह बना ली थी। टीम ने पहले मैच में चीन को हराया था। पूल-ए से चीन ने भी सुपर-4 में जगह बनाई। पूल-बी से मलेशिया और साउथ कोरिया ने अगले राउंड में एंट्री की। कजाकिस्तान टीम दूसरी बार ही एशिया कप खेल रही थी, टीम टूनार्मेंट में 1 ही गोल कर सकी।

Comment List