आईपीएल-2026 : राजस्थान क्वालीफायर-2 में पहुंची, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी हैदराबाद

पावरप्ले में चार विकेट गंवाए

आईपीएल-2026 : राजस्थान क्वालीफायर-2 में पहुंची, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी हैदराबाद
आईपीएल-2026 एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालीफायर 2 में जगह बनाई। आरआर ने 243/8 का विशाल स्कोर बनाया, वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की आतिशी पारियां शामिल।

न्यू चंडीगढ़। वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के बाद जोफ्रा आर्चर की अगुवाई गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-2026 एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद 47 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही आर आर ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है।

पावरप्ले में चार विकेट गंवाए :

आरआर के 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच की टीम 196 रन पर सिमट गई है। इस तरह आईपीएल 2026 में उनका सफर अब यहीं पर समाप्त हो गया है। जब आरआर ने पहले खेलते हुए 243 रन बनाए थे, तब किसी ने भी सनराइजर्स हैदराबाद को मैच से बाहर नहीं रखा था। क्योंकि सबको पता था कि एसआरएच के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस टार्गेट को चेज कर सकते हैं। हालांकि आर्चर ने दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। इसके बाद पावरप्ले में टीम ने अपने टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज गंवा दिए। यहीं से मैच एसआरएच की टीम काफी पीछे हो गई और कभी वापसी नहीं कर पाई। नीतीश रेड्डी और सलील अरोड़ा की साझेदारी ने थोड़ी उम्मीद जगाई थी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अब दूसरे क्वालीफायर में आरआर का सामना गुजरात टाइटंस से होगा, वहीं एसआरएच का सफर यहीं पर समाप्त हो गया। 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट लिए आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 50 रन जोड़े। तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने इशान किशन को आउटकर आरआर का दूसरी सफलता दिलाई। इशान किशन ने 11 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 33 रन बनाये। अगले ओवर में बर्गर ने आर स्मरण (पांच) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पांचवें ओवर में आर्चर ने ट्रेविस हेड को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हेनरिक क्लासन ने 10 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए18 रन बनाये। उन्हें यश पुंजा ने आउट किया। नीतीश कुमार रेड्डी (38) को रवींद्र जडेजा ने आउट किया। 15वें ओवर में जडेजा ने सलील अरोड़ा को आउट कर आरआर को आठवीं सफलता दिलाई। सलील अरोड़ा ने 21 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 35 रनों की पारी खेली। नांद्रे बर्गर ने ईशान मलिंगा (5) को आउट कर आरआर को नौवीं सफलता दिलाई। आरआर के गेंदबाजी आक्रमण के आगे सनराइजर्स हैदराबाद 19.2 ओवरों में 196 रनों पर सिमट गई। संशांत मिश्रा ने शिवांग को आउट कर हैदराबाद की पारी का अंत किया। आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। रवींद्र जडेजा सुशांत मिश्रा को दो विकेट मिले।

बल्लेबाजी करने उतरी आआर को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 125 रन जोड़ डाले। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का एक आईपीएल सत्र में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यवंशी 29 गेंद पर 97 रनों की पारी खेलकर आउट: हुए। वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप की लाइन, कट किया लेकिन डीप थर्ड में लपक लिए गए। उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया।

Read More मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के 5 विकेट झटके, कप्तान गिल और राहुल के शतकों से भारत ने बनाए 8 विकेट पर 564 रन

शिवांग कुमार ने यशस्वी जायसवाल (29) रन का शिकार कर लिया। ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुये। दोनों बल्लेबाजो प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया। ध्रुव जुरेल ने 50 रनों की पारी खेली। रियान पराग ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 26 रन बनाये। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 243 रनों का स्कोर बनाया। यह आईपीएल इतिहास में आरआर का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 36 रन दिए और पांच विकेट चटका दिए। इसी वजह से आरआर 250 तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि एलिमिनेटर को देखते हुए यह काफी बड़ा स्कोर कहा जा सकता है। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Read More स्पिनरों ने दिलाई भारत को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से किया पराजित

 

Read More राजस्थान की देवांशी बनीं विश्व योगा ‘सुपरमॉम’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस आह्वान ने बदली किस्मत  

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस