आईसीसी टी-20 विश्व कप : विंडीज ने जिम्बाब्वे को सुपर-8 के मुकाबले में 107 रन से हराया, हेत्मायर-पॉवेल के अर्द्धशतक

गुडाकेश मोती ने झटकें 4 विकेट 

आईसीसी टी-20 विश्व कप : विंडीज ने जिम्बाब्वे को सुपर-8 के मुकाबले में 107 रन से हराया, हेत्मायर-पॉवेल के अर्द्धशतक

वेस्ट इंडीज ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया। वेस्ट इंडीज ने 20 ओवर में 254/6 रन बनाए, जहां हेत्मायर (85) और पॉवेल (59) की शानदार साझेदारी रही। जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गया, मोती ने 28 रन देकर 4 विकेट लिए।

मुंबई। खब्बू बल्लेबाज शिमरॉन हेत्मायर (85) और रावमैन पॉवेल (59) के मध्य तीसरे  विकेट के लिए बनाई गई 122 रन की साझेदारी के बाद गुडाकेश मोती (28 पर 4) की घातक गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने वानखेडे स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से पराजित किया।  इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में147 रन पर ही सिमट गई।

जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही :

जीत के लिए 255 रनों का बड़ा लक्ष्य लेकर उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत काफी खराब रही। उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज मरुमानी (14), बेनेट (5) और रयान बर्ल (0) मात्र 20 रनों पर पवेलियन लौट गए। डियॉन और कप्तान सिकंदर रजा ने पारी को जमाने का प्रयास किया लेकिन मोती ने डियॉन (28) को बोल्ड कर  वेस्ट इंडीज को चौथी सफलता दिलाई।

इवांस ने 43 रन बनाए :

Read More जयपुर ओपन भवानी सिंह कप : दो विदेशी खिलाड़ियों के बीच श्रेष्ठता की जंग में मैक्स के गोल्डन गोल से जीती जिन्दल पोलो, अचीवर्स की जीत में ध्रुवपाल ने मचाया धमाल

इसके बाद रजा और टोनी (14) ने पांचवे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। मोती ने पारी के 11वे ओवर में रजा (27) और मुसेकीवा (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट कर जिम्बाब्वे का स्कोर 6 विकेट पर 94 रन कर दिया। इसके बाद में ब्रैड इवांस (43) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज विंडीज गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे और पूरी टीम 147 रनों  पर ढेर हो गई। इवांस ने अपनी पारी में 21 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्के लगाए।

Read More हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास : सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनी, सूजी बेट्स को छोड़ा पीछे 

विंडीज की शुरुआत भी खराब रही :

Read More एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में वेस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालयी महिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, 450 महिला खिलाड़ी लेंगी भाग 

इससे पूर्व वेस्ट इंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ब्रैंडन किंग (9) तीसरे ही ओवर में नगरवा का शिकार हो गया।  इवांस ने कप्तान शाई होप (14) को बेनेट के हाथों लपकवा जिम्बाब्वे को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद हेत्मायर और पॉवेल ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 122 रन की साझेदारी बना वेस्ट इंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद शेफर्ड 21 व जैसन होल्डर 13 रन बना आउट हुए। जबकि रदरफोर्ड 13 गेंदों पर 31 रन बना अविजित लौटे। इवांस और नगरवा ने दो-दो विकेट लिए। हेत्मायर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोती डूँगरी गणेश मंदिर में होगा फागोत्सव : गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से खेलेंगे होली, फूलों के मंडप में सजेंगे गणपति मोती डूँगरी गणेश मंदिर में होगा फागोत्सव : गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से खेलेंगे होली, फूलों के मंडप में सजेंगे गणपति
गणेश मंदिर में फागोत्सव का आयोजन होगा। गणेश जी बसंत की फाल्गुनी नवीन पोशाक करेंगे धारण। जयपुरी साफा से होगा...
जयपुर पुलिस आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई : 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एमडी व चरस समेत नकदी और कारें जब्त
खाटूश्याम मेला: यात्रियो की सुविधा के लिए रेवाडी-सीकर-रेवाडी प्रतिदिन रेलसेवा का ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार
'सेवा तीर्थ' में पहली बार बैठा मोदी मंत्रिमंडल: नए कार्यालय को बताया देश के नवनिर्माण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प
भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल : पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की होगी समीक्षा, शिलान्यास कार्यक्रमों की संख्या और उनकी तैयारियों पर होगी चर्चा
देश में होली पर 80 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान : राजस्थान में 5 हजार करोड़ के व्यापार की संभावना, जयपुर में बाजारों में उमड़ी भीड़
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज और गौरखनाथ महाराज के मंदिर में शनिवार को होगा फागोत्सव