भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया : विराट शतक से चूके, कप्तान गिल का अर्द्धशतक

राहुल ने छक्का लगा दिलाई जीत

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया : विराट शतक से चूके, कप्तान गिल का अर्द्धशतक
विराट कोहली (93) और शुभमन गिल (56) की शतकीय साझेदारी से भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 बढ़त बनाई। न्यूजीलैंड ने 300 रन बनाए, जिसे भारत ने 49 ओवर में हासिल किया। केएल राहुल ने नाबाद 29 रन बनाकर जीत दिलाई। कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

वडोदरा। विराट कोहली (93) और कप्तान शुभमन गिल (56) के मध्य दूसरे विकेट के लिए बनाई गई शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने कोटांबी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को पहले एकदिवसीय मैच में 4 विकेट से हरा 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए।  जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। केएल राहुल ने क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। वह 29 रन बना नाबाद रहे। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। रोहित ने 29 गेंदों पर 3 चौको और 2 छक्को की मदद से 26 रन बनाए।

इसके बाद गिल और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के स्कोर को 150 के पार पहुंचायाा। गिल (56) को अशोक ने फिलिप्स के हाथों लपकवाया। विराट को जैमीसन ने ब्रेसवेल के हाथों लपकवाया। वह अपने शतक से 7 रन दूर रह गये। इसके बाद रविन्द्र जडेजा (4), श्रेयस अय्यर (49) व हर्षित राणा (29) आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल ने 49 वें ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगा भारत को जीत दिलाई।

न्यूजीलैंड की ओर से कायल जैमीसन ने 41 रन देकर 4 व आदित्य अशोक और क्रिस्टियन ने एक-एक सफलता हासिल की। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व न्यूजीलैंड के 3 बैटर्स ने फिफ्टी लगाई। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 71 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट झटके। कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।

Read More स्पेन के जीत के जश्न के दौरान पोडियम पर रुके रहे ट्रंप, वीडियो वायरल

कोहली ने संगकारा को पीछो छोड़ा :

Read More फीफा विश्वकप-2026 :  किलियन एमबापे ने जीता गोल्डन बूट, रोड्रिगो हर्नाडेज को गोल्डन बॉल, उनाई सिमोन को गोल्डन ग्लव्स

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने इस पारी में 42वां रन बनाते ही श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016 रन) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (34357 रन) हैं।

Read More रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष चार में, जो रूट ने टॉप-10 में की वापसी

रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड :

रोहित शर्मा (26 रन) इस पारी में दूसरा छक्का लगाते ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 328 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के नाम अब बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के हो गए हैं। हर बैटिंग पोजिशन को मिलाकर रोहित शर्मा पहले ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर हैं। उनके नाम अब तक 357 छक्के हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी