दिल्ली टेस्ट का पहला दिन : भारत के 318/2, यशस्वी का नाबाद शतक, भारत बड़े स्कोर की ओर

यशस्वी-सुदर्शन ने बनाई 162 रनों की साझेदारी 

दिल्ली टेस्ट का पहला दिन : भारत के 318/2, यशस्वी का नाबाद शतक, भारत बड़े स्कोर की ओर

नई दिल्ली में दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो विकेट पर 318 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 173 और साई सुदर्शन ने 87 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन जोड़े। केएल राहुल ने 38 रन बनाए। स्टंप्स तक कप्तान शुभमन गिल 20 पर नाबाद रहे।

नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल (नाबाद 173) की शतकीय और साई सुदर्शन (87) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप्स के समय दो विकेट पर 318 रन बनाकर बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिया है। चायकाल के बाद वेस्ट इंडीज को दूसरी सफलता जोमेल वॉरिकन ने ही दिलाई। 69वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉरिकन ने शतक की ओर बढ़ रहे साई सुदर्शन का शिकार कर लिया। साई सुदर्शन ने 165 गेंदों में 12 चौके लगाते हुए 87 रनों की पारी खेली। उन्हें वॉरिकन ने पगबाधा आउट किया।

राहुल-यशस्वी ने जोड़े 58 रन :

इससे पहले आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 58 रन जोड़े। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्पिनर जोमेल वॉरिकन ने केएल राहुल को छकाया और विकेटकीपर टेविन इमालक ने फुर्ती से स्टंप उड़ा कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। केएल राहुल ने 54 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रनों की पारी खेली। भोजनकाल तक भारत ने एक विकेट पर 94 रन बनाए थे।

यशस्वी-सुदर्शन ने बनाई 162 रनों की साझेदारी :

Read More टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन ने यशस्वी के साथ शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। भोजनकाल के बाद यशस्वी जायसवाल ने अपना सातवां टेस्ट शतक और साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी की। भारत का दूसरा विकेट 251 के स्कोर पर गिरा। दिन का खेल समाप्त होने के समय यशस्वी जयसवाल 173 और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

 

Read More ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र