एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों का जलवा : 4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल के साथ टॉप पर

जरीन-लवलीना के नाम ब्रॉन्ज

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों का जलवा : 4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल के साथ टॉप पर

मंगोलिया में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में भारतीय महिला टीम 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित 10 पदकों के साथ शीर्ष पर। मीनाक्षी, प्रीति, प्रिया और अरुंधति ने स्वर्ण जीते। जैसमीन व अल्फिया को रजत, निकहत जरीन और लवलीना सहित चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक।

नई दिल्ली। मंगोलिया में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला टीम शीर्ष पर रही। भारत ने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 10 मेडल जीते। टीम की हर खिलाड़ी मेडल जीतकर लौटी। कोच सैंटियागो निवा की अगुआई में मीनाक्षी (48 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), प्रिया (60 किग्रा) और अरुंधति (70 किग्रा) ने गोल्ड जीते। मीनाक्षी ने मंगोलिया की नोमुंदारी एन्ख-अमगालन को 5-0 से हराकर भारत को पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद प्रीति ने चीनी ताइपे की तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन हुआंग शियाओ-वेन को 5-0 से हराया। प्रीति ने टोक्यो ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हुआंग के खिलाफ दबदबा बनाए रखा। वहीं प्रिया घनघास ने नॉर्थ कोरिया की वोन उन-ग्योंग को 3-0 से हराकर गोल्ड जीता। राजस्थान के कोटा जिले की अरुंधति चौधरी ने कजाकिस्तान की बाकित सेइदीश को 4-1 से हराकर भारत के लिए चौथा गोल्ड जीता। चारों भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल जीतकर टॉप पोडियम हासिल किया।

जैसमीन और अल्फिया को रजत :

57 किग्रा के फाइनल में भारत को झटका लगा। जैसमीन लांबोरिया को थाईलैंड की पुनरावी रूएनरोस ने 5-0 से हराया। अल्फिया पठान (80+किग्रा) ने सिल्वर मेडल जीता, लेकिन फाइनल में कजाकिस्तान की दीना इस्लामबेकोवा से 0-5 से हार गईं। वह जैसमीन के साथ दूसरी भारतीय रहीं जिन्हें सिल्वर मिला।

जरीन-लवलीना के नाम ब्रॉन्ज :

Read More जयपुर में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया

इससे पहले निकहत जरीन (54 किग्रा), अंकुशिता बोरों (65 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और पूजा रानी (80 किग्रा) ने सेमीफाइनल में हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। कुछ वेट कैटेगरी में कम खिलाड़ियों की वजह से लवलीना, पूजा और अल्फिया को केवल भाग लेने पर ही मेडल मिल गया। पुरुष वर्ग में विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा) और सचिन सिवाच (60 किग्रा) शुक्रवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे।

Read More आईपीएल-2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हराया, इशान किशन और हेनरिक क्लासन की शानदार पारियां

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
राजस्थान सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य शहरी कारोबारों के लिए नई लाइसेंस फीस व्यवस्था लागू। स्वायत्त शासन विभाग की...
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार