आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हराया, ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगा दिलाई जीत

जायसवाल-सैमसन ने दिलाई मजबूत शुरुआत

आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हराया, ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगा दिलाई जीत

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मध्य खेला गया आईपीएल 2025 का 32 वां मुकाबला टाई हो गया।

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मध्य खेला गया आईपीएल 2025 का 32 वां मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद दिल्ली सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को पराजित कर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। वही राजस्थान को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से दिल्ली ने 6 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर अंक तालिका में गुजरात को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। वही राजस्थान अब 7 मैचों में 2 जीत के साथ 6 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई।  

राजस्थान ने बनाए 2 पर 11 रन :

सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए .5 ओवर में 2 विकेट पर 11 रन बनाए थे। रियान पराग और यशस्वी जायसवाल रन आउट हुए। जवाब में दिल्ली ने चार गेंदों पर ही बिना किसी विकेट के 13 रन बना जीत दर्ज की। केएल राहुल ने 3 गेंदों पर 7 व स्टब्स ने एक गेंद पर 6 रन बनाए। 

जायसवाल-सैमसन ने दिलाई मजबूत शुरुआत :

Read More दूसरा T20 : न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया, गिल-सूर्या की फॉर्म पर निगाहें

राजस्थान को सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (51 रन) और कप्तान संजू सैमसन (रिटायर्ड हर्ट 31 रन) ने राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दी। इन दोनों ने राजस्थान के पहले पचास रन 5 ओवर में ही बना डाले। पावरप्ले में राजस्थान ने 63 रन जोड़े। जब राजस्थान का स्कोर 61 रन था तब संजू सैमसन पसलियों में दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। संजू ने अपनी 19 गेंदों की पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। संजू के पवेलियन लौटने के बाद जायसवाल का साथ देने रियान पराग आए। अक्षर पटेल ने रियान पराग (8) को बोल्ड कर दिया। पारी के 14 वें ओवर में कुलदीप यादव ने यशस्वी जायसवाल (51) को स्टार्क के हाथों लपकवा राजस्थान को दूसरा झटका दिया।  इसके बाद नीतीश राणा और धु्रव जुरेल ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। राणा (51) को स्टार्क ने पगबाधा आउट किया। जबकि धु्रव जुरेल 26 रन बना रनआउट हुए। इससे पूर्व दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। उसने 32 रन ही फ्रैजर (9) व  नायर (0) को पवेलियन लौटा दिया। अभिषेक पोरेल (49)  और केएल राहुल (38) और ट्रिस्टन स्टब्स (34)  व कप्तान अक्षर पटेल (34) की आतिशी पारियों की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन ही बना सकी। 

Read More मेसी ने किया अपनी प्रतिमा का अनावरण : यह दुनिया में फुटबॉलर की सबसे ऊंची प्रतिमा, शाहरुख खान रहे मौजूद

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई