आईपीएल-2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद शतकीय साझेदारी

142 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दिल्ली की शुरुआत काफी खराब 

आईपीएल-2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद शतकीय साझेदारी

आईपीएल-2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 26/4 पर संकट में थी, समीर रिजवी (70) और ट्रिस्टन स्टब्स (39) की 119 रन साझेदारी से 17.1 ओवर में जीत हासिल।

लखनऊ। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद समीर रिजवी (अवि. 70) और ट्रिस्टन स्टब्स (अवि. 39) के मध्य पांचवें विकेट के लिए बनाई गई अविभाजित शतकीय साझेदारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2026 के पांचवे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा जीत के साथ शुरुआत की। दिल्ली की लखनऊ पर यह लगातार 5वीं जीत रही। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बना जीत दर्ज की।

142 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। पॉवरप्ले में ही उसके 4 शीर्ष खिलाड़ी मात्र 26 रनों पर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0) को मोहसिन के हाथों लपकवा पवेलियन पहुंचाया।

चौथे ओवर में मोहसिन ने नीतिश राणा (15) को समद के हाथों कैच कराया। पारी के पांचवे ओवर में प्रिस यादव ने पथुम निसंका (1) और कप्तान अक्षर पटेल (0) के विकेट ले दिल्ली की हालत पतली कर दी। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर  के रूप में उतरे समीर रिजवी और स्टब्स ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए पांचवे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी बना दिल्ली को जीत दिलाई। रिजवी को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कला विभाग की ओर से दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2026 का आगाज “शांति संकट में बढ़ते...
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत