आईपीएल-2026 : फिन ऐलन का आतिशी शतक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

निसंका ने अर्द्धशतक ठोका

आईपीएल-2026 : फिन ऐलन का आतिशी शतक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। फिन ऐलन ने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर टीम को 14.2 ओवर में जीत दिलाई।

नई दिल्ली। फिन ऐलन (नाबाद 100) की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 51वें मुकाबले में 34 गेंदें शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से शिकस्त दी। यह 10 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स की चौथी जीत है। इस जीत के साथ केकेआर के नौ अंक हो गए हैं और उन्होंने अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ते हुए सातवां स्थान हासिल कर लिया है।

छक्के से शतक बना, मैच भी जीता :

फिन ऐलन ने मुकेश कुमार की गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर 147 रन कर दिया इसी के साथ उनका शतक पूरा हो गया और केकेआर ने आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। ऐलन ने मात्र 47 गेंदों पर शतक पूरा किया ऐलन ने अपनी पारी में पांच चौके और 10 छक्के उड़ाये। यह केकेआर की ओर से आईपीएल में सबसे तेज शतक है। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने शुरुआती दोनों विकेट 31 रन के स्कोर पर गंवा दिये थे। तीसरे ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे (13) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हुये। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने अंगकृष रघुवंशी (1) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कैमरन ग्रीन ने फिन ऐलन के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रनों अविजित साझेदारी कर अपनी टीम को 14.2 ओवरों आठ विकेट से जीत दिला दी। कैमरन ग्रीन ने 27 गेंदों में दो छक्के लगाते हुए नाबाद 33 रन बनाए।

निसंका ने अर्द्धशतक ठोका :

Read More दिशा एकेडमी ने एसएचएस क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से रौंदा, अनभव सिंह का धमाकेदार शतक

पथुम निसंका (50), आशुतोष राणा (39) और केएल राहुल (23) के शानदार पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आठ विकेट पर 142 रन का स्कोर बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पथुम निसंका और केएल राहुल की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 49 रन जोड़े। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने केएल राहुल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। राहुल ने 14 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रन बनाये। इसके बाद कोलकाता के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर अपना शिकंजा कस लिया। आठवें ओवर में कैमरन ग्रीन ने नीतीश राणा (आठ) का शिकार कर लिया। 10वें सुनील नारायण को समीर रिजवी (3) को आउट किया।

Read More इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला

11वें ओवर में अनुकूल रॉय ने पथुम निसंका को आउटकर पवेलियन भेज दिया। पथुम निसंका ने 29 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रनों की पारी खेली। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अनुकूल ने ट्रिस्टन स्टब्स (2) को बोल्ड कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। कप्तान अक्षर पटेल 22 गेंदों में 11 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने। पारी के आखिरी ओवर में आशुतोष राणा को कार्तिक त्यागी ने आउट किया। आशुतोष रााणा ने 28 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 39 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में आठवें विकेट के रूप में मिचेल स्टार्क (0) रनआउट हुये। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Read More फीफा विश्व कप-2026 : विनीसियस जूनियर के दो गोल, ब्राजील नॉकआउट में

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने दो- दो विकेट लिये। सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा और कैमरन ग्रीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तहसील ने भी कर दी नियम विरुद्ध रजिस्ट्री, डीएफओ ने कलक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार तहसील ने भी कर दी नियम विरुद्ध रजिस्ट्री, डीएफओ ने कलक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार
वन्यजीव अधिनियम की धारा-20 लागू होने के बावजूद खाते चढ़ा दी जमीन
अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव
प्रदेश में मानसून की एंट्री की तारीख नहीं, जुलाई और अगस्त की बारिश तय करती है पूरा सीजन
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित