आईपीएल-2026 : गुजरात तीसरी बार फाइनल में, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

आरसीबी से होगी टक्कर

आईपीएल-2026 : गुजरात तीसरी बार फाइनल में, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया
आईपीएल क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। कप्तान शुभमन गिल ने 104 और साई सुदर्शन ने 58 रन बनाकर 167 रन की साझेदारी।

मुल्लांपुर। कप्तान शुभमन गिल (104) के शतक और साई सुदर्शन (58) के साथ उनकी पहले विकेट के लिए बनाई गई 167 रनों की साझेदारी की मदद से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले टीम ने साल 2022 (विजेता) और 2023 (उपविजेता) में खिताबी मुकाबला खेला था। अब गुजरात का सामना 31 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में आरसीबी जहां खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं, गुजरात दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी की मदद से छह विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में, गुजरात ने शुभमन गिल (104 रन) और साई सुदर्शन (58 रन) की शतकीय साझेदारी की मदद से 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 219 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को जयपुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट, बूंदी के कापरेन...
जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात
कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत