आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

राहुल तेवतिया ने नाबाद 10 रन बनाए

आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

आईपीएल-2026 के मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल (56) और जॉस बटलर (60) ने शानदार पारी खेली। लखनऊ ने 164 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका।

लखनऊ। प्रसिद्ध कृष्णा (4 विकेट) के बाद कप्तान शुभमन गिल (56) और जॉस बटलर (60) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 गेंदे शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी।

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। छठें ओवर की पहली गेंद पर दिग्वेश राठी ने साई सुदर्शन को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉस बटलर ने शुभमन गिल के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। 15वें ओवर में प्रिंस यादव ने शुभमन गिल को आउटकर पवेलियन भेज दिया। शुभमन गिल ने 40 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में मोहम्मद शमी ने जॉस बटलर को आउट किया। जॉस बटलर ने 37 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए 60 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवरों में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया। वॉशिंगटन सुंदर ने 13 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 21 रनों की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने नाबाद 10 रन बनाए।

इससे पहले आज यहां एडन मार्करम (30), कप्तान ऋषभ पंत (18), निकोलस पूरन (19) और अब्दुल समद (18) के योगदान लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट पर 164 रन बनाये। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी आक्रमण के आगे संघर्ष करते नजर आये। लखनऊ का पहला विकेट 14 के स्कोर पर मिचेल मार्श के रूप में गिरा। उन्हें कगिसो रबाड़ा ने आउट किया। मार्श ने चार गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए 11 रन बनाये। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने ऋषभ पंत का शिकार कर लिया। ऋषभ पंत ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 18 रन बनाये।

इसके बाद एडन मार्करम और आयुष बदोनी (9) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। एडन मारक्रम ने 15गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 30 रन बनाये। निकोलस पूरन ने (19), अब्दुल समद (18) और मुकुल चौधरी ने (18) रनों का योगदान दिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर जॉर्ज लिंडे (16) रन बनाकर आउट हुये। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 164 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद शमी ने पांच गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 12 रन बनाये। आवेश खान चार रन बनाकर नाबाद रहे।

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी एलएसजी, राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से जीती

गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर चार विकेट लिये। अशोक शर्मा को दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Read More दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार, कहा- मातृत्व का सम्मान होता है, विनेश को आगामी एशियन गेम्स ट्रायल में शामिल करने का दिया निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा के सारथी : हौसलों के तरकश में कोशिश का तीर जिंदा रख, खेल के मैदान में गढ़ रही हैं पीटीआई देश का भविष्य शिक्षा के सारथी : हौसलों के तरकश में कोशिश का तीर जिंदा रख, खेल के मैदान में गढ़ रही हैं पीटीआई देश का भविष्य
अब तक दो हजार से अधिक बालिकाओं और महिला अध्यापकों को आत्मरक्षा की बेहतरीन ट्रेनिंग दे चुकी हैं।
कोटा के फेफड़ों को चाट रहा थर्मल का काला धुंआ, पांच किलो मीटर तक बुरा असर
ईंधन कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- आखिर कब खत्म होगा "फ्यूल लूट" का सिलसिला, प्रतिदिन हो रही जनता की जेब पर डकैती  
भण्डारों के भौतिक सत्यापन में लापरवाही पर सख्त हुए रजिस्ट्रार, रिपोर्ट नहीं भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी
नौतपा की तपिश से झुलसा राजस्थान : 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 28 मई बाद बारिश के आसार
गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ
दुर्भाग्यपूर्ण! नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा पिछली गलतियों से नहीं लिया सबक, केंद्र और एनटीए से मांगा जवाब