आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच

पड़िक्कल ने 40 रनों की पारी खेली

आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल-2026 के मुकाबले में आरसीबी को 4 विकेट से हराया। 156 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 15.5 ओवर में हासिल। शुभमन गिल (43), जॉस बटलर (39) और राहुल तेवतिया (नाबाद 27) ने अहम योगदान दिया। आरसीबी 155 रन पर सिमटी।

अहमदाबाद। अशरद खान (3 विकेट), जेसन होल्डर और राशिद खान (2-2 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (43), जॉस बटलर (39) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल-2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 25 गेंदें शेष रहते चार विकेट से हरा दिया।

गुजरात टाइटंस की पांचवी जीत :

गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। वहींं यह आरसीबी की तीसरी हार है। राहुल तेवतिया ने 17 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 27 रनों की मैच विजयी पारी खेली। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन (6) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पांचवें ओवर में भुवनेश्वर ने गिल को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया। गिल ने 18 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली। आठवें ओवर में भुवनेश्वर ने जॉस बटलर को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। बटलर ने दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 39 रन बनाये। वॉशिंगटन सुंदर (12) और शाहरुख खान (8) को रोमारियो शेफर्ड ने आउट किया। 14वें ओवर में जीत की ओर बढ़ रहीं गुजरात को सुयश शर्मा ने जेसन होल्डर को आउट कर आरसीबी को छठा झटका दिया। जेसन होल्डर ने 10 गेंदों में एक छक्का लगाते हुए 12 रन बनाये। गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवरों में छह विकेट पर 158 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से अपने नाम किया। राशिद खान सात रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने मैच का विजयी चौका लगाया। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट मिले। सुयश शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

आरसीबी पारी 155 रनों पर सिमटी :

Read More जैस्मीन लंबोरिया 50 किग्रा कैटेगरी में बनीं वर्ल्ड नंबर 1 मुक्केबाज, राजस्थान की अरुंधति चौधरी 70 किग्रा वर्ग में रही नंबर 2 पर

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने आरसीबी को 19.2 ओवरों मे 155 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया था। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जेकब बेथेल और विराट कोहली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने जेकब बेथेल (पांच) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में कगिसो रबाड़ा ने विराट कोहली को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। विराट कोहली ने 13 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाये। कप्तान रजत पाटीदार (19) को अरशद खान ने आउट किया।

Read More प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास : नॉर्वे शतरंज 2026 का जीता खिताब, ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

पड़िक्कल ने 40 रनों की पारी खेली :

Read More मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के 5 विकेट झटके, कप्तान गिल और राहुल के शतकों से भारत ने बनाए 8 विकेट पर 564 रन

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी आक्रमण के आगे आरसीबी की पारी लड़खड़ाती दिखी। जितेश शर्मा (1), टिम डेविड (9), क्रुणाल पांड्या (4), रोमारियो शेफर्ड (17) रन बनाकर आउट हुये। 14वें ओवर में राशिद खान ने देवदत्त पड़िक्कल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। पड़िक्कल ने 24 गेंदों में पांच चौके दो छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। 20 ओवर की दूसरी गेंद पर अशरद खान ने वैंकटेश अय्यर (12) को आउट किया। अगली ही गेंद पर जॉश हेजलवुड (शून्य) को जॉश बटलर और शुभमन गिल ने रनआउट कर 155 के स्कोर पर आरसीबी की पारी का अंत कर दिया। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गोरखनाथ जी मंदिर में विशेष आम मनोरथ का आयोजन किया गया। अधिक...
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर
अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां