आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त

विराट ने 67 वीं फिफ्टी पूरी की

आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर आईपीएल प्लेऑफ में जगह पक्की की। विराट कोहली ने 58 और वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन। आरसीबी ने 222 रन बनाकर पंजाब को 199/8 पर रोका।

धर्मशाला। वेंकटेश अय्यर (नाबाद 73) और विराट कोहली (58) के शानदार अर्धशतकों तथा पर्पल कैप लीडर भुवनेश्वर कुमार (38 रन पर दो विकेट) तथा रसिख सलाम डार (36 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से रॉयल चैलेंर्जस बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को आईपीएल मुकाबले में 23 रन से हराकर शान के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली। आरसीबी ने चार विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद पंजाब की चुनौती को आठ विकेट पर 199 रन पर थाम लिए।

पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार :

आरसीबी इस जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी की 13 मैचों में यह नौंवीं जीत है और उसने टॉप दो टीमों में अपना स्थान लगभग सुनिश्चित कर लिया है। पंजाब लगातार छठी हार के बाद 13 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा और अन्य मैचों से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी।

भुवनेश्वर ने शुरुआत में दिए दो झटकें :

Read More भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी, बीसीसीआई ने की घोषणा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को भुवनेश्वर ने पॉवरप्ले में अपने पहले दो ओवरों में दोनों ओपनरों प्रियांश आर्य (0) और प्रभसिमरन सिंह (2) को आउट कर ऐसा झटका दिया जिससे वे अंत तक उबर नहीं सके। रही सही कसर रसिख सलाम डार ने कप्तान श्रेयस अय्यर (1) को आउट कर पूरी कर दी। प्लेऑफ में तीन विकेट गंवाने के बाद पंजाब की टीम आखिर तक संघर्ष करती रह गयी। कूपर कॉनली ने 37, सूर्यांश शेडगे ने 35, मार्कस स्टॉयनिस ने 37 और शशांक सिंह ने 56 रन बनाये लेकिन यह काफी नहीं था।

Read More स्पिनरों ने दिलाई भारत को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से किया पराजित

पिछले साल के दो फाइनलिस्ट का आमना-सामना था और एकबार फिर से आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की। पहले विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की बेहतरीन पारियों ने उन्हें एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। उसके बाद भुवी, हेजलवुड और रसिख की गेंदबाज़ी ने शुरुआत में ही पंजाब को बैकफुट पर धकेला दिया और वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।

Read More राजस्थान की देवांशी बनीं विश्व योगा ‘सुपरमॉम’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस आह्वान ने बदली किस्मत  

विराट ने 67 वीं फिफ्टी पूरी की :

आईपीएल में एक और दिन जब पंजाब के बॉलर्स ने 200 रन दिए। जैकब बेथेल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए, लेकिन देवदत्त पडिक्कल के अटैकिंग 45 रन ने बैटिंग पावरप्ले के बाद आरसीबी को आगे कर दिया। इससे कोहली को खेलने का मौका मिला और इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी 67वीं आईपीएल फिफ्टी पूरी की। विराट ने 37 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में, वेंकी अय्यर को चौथे नंबर पर बैटिंग करने का मौका मिला और उन्होंने निराश नहीं किया, 40 बॉल पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। टिम डेविड के अटैकिंग कैमियो ने पक्का किया कि आरसीबी 220 के पार जाए, जिससे यह गेम अच्छी तरह से सेट हो गया। डेविड ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाए। देवदत्त पड़िक्कल ने 45 और टिम डेविड ने 28 रन का योगदान दिया। पंजाब की तरफ हरप्रीत की वापसी काफी अच्छी रही और उन्होंने दो अहम विकेट लिए, लेकिन बाकी बॉलर्स ने रन दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद