IPL 2026 : कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्ले ऑफ की उम्मीदें अब भी कायम

मनीष पांडे ने 33 गेंदों पर बनाए 45 रन बनाए

IPL 2026 : कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्ले ऑफ की उम्मीदें अब भी कायम

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मनीष पांडे (45) और रोवमन पॉवेल (40) की 64 रनों की साझेदारी से मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज। केकेआर ने 18.5 ओवर में 148 रन का लक्ष्य पूरा। केकेआर 13 मैचों में 6 जीत के साथ 13 पॉइंट्स लेकर छठे स्थान पर।

ईडन गार्डन्स। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मनीष पांडे (45) और रोवमैन पॉवेल (40) के मध्य चौथे विकेट के लिए बनाई गई 64 रनों की साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कोलकाता की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। केकेआर ने 13 मैचों में 6 जीत, 6 हार और एक बेनतीजा मैच के साथ 13 पॉइंट्स लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई है।

ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण मैच में एक घंटे की देरी हुई। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन का योगदान दिया।कोलकाता की ओर से कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए। सुनील नरेन को एक सफलता मिली।

148 रन के जवाब में कोलकाता ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 54 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से मनीष पांडे और रोवमन पॉवेल ने 47 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी कर मैच कोलकाता की ओर मोड़ दिया। मनीष ने 45 और पॉवेल ने 40 रन बनाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिजली के तारों पर झूल रहे पेड़, हर समय हादसों का अंदेशा बिजली के तारों पर झूल रहे पेड़, हर समय हादसों का अंदेशा
आंधी-बारिश से पहले शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था खतरे में। विद्याधर नगर, शास्त्री नगर और झोटवाड़ा में बिजली...
रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा, 96.34 प्रति डॉलर पर खुला
दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी : पिता को घर में दिखा मौत का सन्नाटा, रसोई में खून से लथपथ मिले मां-बेटे
आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल, मॉडल टाउन में सड़क से हटाया अतिक्रमण
राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि: सोनिया, खरगे, राहुल और प्रियंका ने दी श्रद्वाजंलि, खड़गे ने कहा- देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की रखी मजबूत नींव
IPL 2026 : कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्ले ऑफ की उम्मीदें अब भी कायम
हाईवे-एक्सप्रेस-वे से आवारा पशु हटाने के लिए NHAI करे कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश