आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी एलएसजी, राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से जीती

आखिरी 5 ओवर में आरआर ने की वापसी

आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी एलएसजी, राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से जीती
सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की 93 रन की धमाकेदार पारी से लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार। 220 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल। ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल का अहम योगदान।

जयपुर। वैभव सूर्यवंशी की एक और धमाकेदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से पराजित कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस सीजन में लगातार तीन हार के बाद राजस्थान रॉयल्स की यह पहली जीत है। प्लेऑफ के लिहाज से अब राजस्थान रॉयल्स के लिए 24 मई को मुम्बई के खिलाफ मुकाबला अहम हो गया है। पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में विकेट पर 220 रनों का स्कोर बनाया। लेकिन वैभव सूर्यवंशी के धमाल के समक्ष राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

वैभव की धमाकेदार पारी :

राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वैभव ने लखनऊ के गेंदबाजों को बेअसर साबित करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत की राह आसान बना दी। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार शुरुआत दिलाते हुए 23 गेंदों में 43 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की तेज साझेदारी हुई। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 53 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। डोनोवन फरेरा ने भी अंत में 10 गेंदों में 16 रन की उपयोगी पारी खेली। लखनऊ की गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई। आकाश सिंह सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवर में 54 रन दिए। मोहसिन खान और आकाश सिंह को एक-एक विकेट मिला।

दूसरी बार शतक से चूके मार्श :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : मैसी की यादगार हैट्रिक, सर्वकालिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की        

ओपनर मिचेल मार्श ने 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मार्श आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर दूसरा रन चुराने की कोशिश में रन आउट हुए। लेकिन तब तक उन्होंने 57 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के लगाए। मिचेल मार्श लगातार दूसरी बार अपने शतक से चूके। जॉश इंगलिस के 29 गेंद पर 60 रनों का योगदान दिया। मार्श और इंग्लिस ने पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए। इंगलिस ने 29 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए जबकि पंत ने 23 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाए।

Read More फीफा विश्व कप-2026 : लियोनेल मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में

आखिरी 5 ओवर में आरआर ने की वापसी :

Read More कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स

एलएसजी ने 220 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि वह इससे ज्यादा का स्कोर बना सकते थे। टीम 230-235 भी बना सकती थी लेकिन आखिर के पांच ओवरों में उन्होंने 55 रन बनाए और 3 विकेट गंवा दिए। जोफ्रा आर्चर ने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और तीन विकेट भी इस ओवर में गिरे। इसी वजह से एलएसजी 220 रन ही बना पाई। आर्चर और पुंजा आरआर के लिए सबसे अच्छे बॉलर रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश