आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया

रोहित-रिकेल्टन चमके

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने 229 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लखनऊ सुपरजाएंट्स को 6 विकेट से हराया। रोहित शर्मा (84) और रेयान रिकेल्टन (83) ने 143 रन की साझेदारी। लखनऊ ने 228/5, निकोलस पूरन ने 63 रन। जीत के बावजूद मुंबई नौवें और लखनऊ अंतिम स्थान पर।

मुंबई। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (84) और रेयान रिकेल्टन (83) में मध्य पहले विकेट के लिए बनाई गई 143 रनों की शानदार साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 47 वें मैच में लखनऊ सुपरजाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया।

लखनऊ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाकर मैच जीता। ये आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले मुंबई ने इसी सीजन केकेआर के खिलाफ 221 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

मुंबई नौवें स्थान पर :

मुंबई को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है, लेकिन वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। मुंबई के 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ छह अंक हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स नौ मैचों में दो जीत और सात हार के साथ चार अंक लेकर अंतिम पायदान (10वें नंबर पर) पर हैं।

Read More आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त

रोहित-रिकेल्टन की 143 रनों की साझेदारी :

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी एलएसजी, राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से जीती

लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे और इस मैच में वह लय में नजर आए। मुंबई के लिए रोहित ने 44 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 84 रन बनाए और रिकेल्टन 32 गेंदों पर छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से 83 रन बनाकर आउट हुए। रिकेल्टन और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, रोहित और रिकेल्टन के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सूर्यकुमार यादव ने 12 और तिलक वर्मा ने 11 रन बनाए। वहीं, नमन धीर 23 रन बनाकर नाबाद रहे और विल जैक्स 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ के लिए मणिमरन सिद्धार्थ ने दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को एक-एक विकेट मिले।

Read More आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर

निकोलस पूरन की तूफानी पारी :

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी शानदार रही। लखनऊ की टीम ने तीसरे ओवर में ही जोस इंग्लिस (13) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी की। पूरन ने अर्धशतक जड़ने के अलावा सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्शके साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़कर सुपर जाएंट्स को ठोस मंच प्रदान किया। पूरन ने चाहर की गेंद पर फाइन लेग पर छक्के के साथ सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पूरन हालांकि इसके बाद बॉश की गेंद पर विकेटकीपर रेयान रिकेल्टन को कैच दे बैठे। कॉर्बिन बॉश ने इसी ओवर में मार्श को भी नमन के हाथों कैच कराके सुपर जाएंट्स को दोहरा झटका दिया। निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 21 गेंदों पर एक चौका और आठ छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। वहीं, मिचेल मार्श ने 44 रन की पारी खेली।

कप्तान ऋषभ का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वह 15 रन बनाने के बाद जैक्स की गेंद पर रिकेल्टन के हाथों लपके गए। हिम्मत सिंह 31 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एडेन मार्करम 25 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने दो विकेट लिए, जबकि एमएम गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा को एक-एक विकेट मिले।

Post Comment

Comment List

Latest News

'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता 'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 'अफ्रीका दिवस' (25 मई 2026) पर अफ्रीकी संघ की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर...
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी बहे निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 
भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से अमानक घोषित, प्रदेशभर में सतर्कता नोटिस जारी