आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की दावेदारी के लिए जीत जरूरी, लखनऊ के खिलाफ वैभव, यशस्वी और ध्रुव की तिकड़ी मेजबान की ताकत

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे पंत

आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की दावेदारी के लिए जीत जरूरी, लखनऊ के खिलाफ वैभव, यशस्वी और ध्रुव की तिकड़ी मेजबान की ताकत
आईपीएल-2026 के लीग चरण के अंतिम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने। राजस्थान की बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पर निर्भर, जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी में प्रमुख हथियार। लखनऊ की उम्मीदें निकोलस पूरन पर टिकी।

जयपुर। आईपीएल-2026 के लीग चरण के अंतिम दौर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। घरेलू मैदान पर खेल रही राजस्थान रॉयल्स की नजरें जीत के साथ अपनी दावेदारी मजबूत करने पर टिकी होंगी। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर कई मुकाबलों में विपक्षी टीमों पर हावी रही है। टीम की बल्लेबाजी की धुरी यशस्वी जायसवाल, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग के इर्द-गिर्द घूमती है। शीर्ष क्रम की तेज शुरुआत राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत रही है, जबकि मध्यक्रम ने भी जरूरत पड़ने पर जिम्मेदारी निभाई है।

जोफ्रा गेंदबाजी में बड़ा हथियार :

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर टीम के सबसे बड़े हथियार साबित हुए हैं। नई गेंद से विकेट निकालने की उनकी क्षमता विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाती है। इसके अलावा जयपुर की धीमी पिच को देखते हुए राजस्थान का स्पिन आक्रमण भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है। रॉयल्स की रणनीति डॉट गेंदों और नियंत्रित गेंदबाजी के जरिए लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की होगी।

एलएसजी की उम्मीदें पूरन पर :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : मैसी की यादगार हैट्रिक, सर्वकालिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की        

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स संतुलित टीम संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी। टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। जॉश इंग्लिस और मिचेल मार्श से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद रहेगी, जबकि निकोलस पूरन मध्यक्रम में सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। पूरन इस सीजन में लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं।

Read More दिशा एकेडमी ने एसएचएस क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से रौंदा, अनभव सिंह का धमाकेदार शतक

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे पंत :

Read More कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स

हालांकि, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। खराब फॉर्म और कप्तानी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पंत पर इस मुकाबले में बड़ी जिम्मेदारी होगी। एडन मार्करम, मुकुल चौधरी और शाहबाज अहमद भी टीम को संतुलन प्रदान करते हैं।

मेजबान को लय बनाए रखना जरूरी :

टूर्नामेंट अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और ऐसे में लय बनाए रखना बेहद जरूरी है। राजस्थान रॉयल्स घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में जयपुर में होने वाला यह मुकाबला रोमांच और रणनीति से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित