आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 

आखिरी 3 ओवर में बने 55 रन 

आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 
राजस्थान रॉयल्स ने 228 रन बनाकर पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, पंजाब की सीजन की पहली हार। यशस्वी (51), फरेरा (नाबाद 52) और वैभव (43) चमके। पंजाब ने प्रभसिमरन (59) और स्टोइनिस (62) से 222 रन बनाए।

मुल्लांपुर। राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल में पंजाब किंग्स का विजय रथ रोक दिया। यह पंजाब की आईपीएल-2026 में किसी टीम के हाथों पहली हार है। राजस्थान नौ मैचों में छठी जीत और 12 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गयी है। हालांकि पंजाब आठ मैचों में पहली हार के बावजूद 13 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है।

यशस्वी, फरेरा और वैभव की धमाकेदार पारियां :

पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह (59) और मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 62) के अर्धशतकों से पंजाब किंग्स ने आईपीएल मुकाबले में चार विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन राजस्थान ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाकर छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यशस्वी जायसवाल ने 51, डोनोवन फरेरा ने नाबाद 52 और वैभव सूर्यवंशी ने 43 रन बनाये। जायसवाल ने 27 गेंदों में सात चौके और एक छक्का, फरेरा ने 26 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के तथा सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के मारे। कप्तान रियान पराग ने 16 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया। पराग ने दो चौके और दो छक्के मारे। पंजाब किंग्स को पहली बार, इस सीजन हार का स्वाद चखना पड़ा।

फरेरा और दुबे की 77 रनों की नाबाद साझेदारी :

Read More आईपीएल-2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन, ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली

अपने होम ग्राउंड में उनका इस सीजन का यह आखिरी लीग मैच था और वो मुकाबला हार गए। टीम ने पहले खेलते हुए 222 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 51 रनों की साझेदारी कर राजस्थान को बेहतरीन शुरूआत दी। हालांकि 151 तक चार विकेट गिर गए थे लेकिन फरेरा और इम्पैक्ट प्लेयर शुभम दुबे (नाबाद 31) की साझेदारी ने मैच को एकतरफा कर दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 32 गेंद पर 77 रनों की अविजित साझेदारी हुई। इसी वजह से मैच चार गेंद पहले ही समाप्त हो गया। इस तरह पंजाब के लगातार जीत का सिलसिला अब रुक गया है।

Read More भारत की बेटियां अंडर-18 एशिया कप के अंतिम 4 में, टीम इंडिया ने 90 मिनट के खेल में ठोके दनादन 25 गोल

प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतक :

Read More मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के 5 विकेट झटके, कप्तान गिल और राहुल के शतकों से भारत ने बनाए 8 विकेट पर 564 रन

इससे पूर्व टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रहे पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन ने 44 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि स्टॉयनिस ने ज्यादा तीखे तेवर दिखाते हुए मात्र 22 गेंदों में चार चौके और छह छक्के उड़ाए।

प्रभसिमरन के 59 रन, प्रियांश आर्य के 29, कोनोली और अय्यर के 30-30 और स्टॉयनिस के 22 गेंद पर 62 धुआंधार रनों की बदौलत पंजाब ने 222 रन बना दिए हैं।

आखिरी 3 ओवर में बने 55 रन :

मिडिल ओवर्स में रन गति धीमी हुई थी लेकिन आखिर के ओवर्स में स्टॉयनिस ने काफी धमाकेदार बल्लेबाजी की। आखिरी 3 ओवर में 55 रन बने और इसी वजह से अब यह काफी बेहतरीन स्कोर बन गया है। स्टोइनिस ने आखिरी ओवर में 24 रन जड़े जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।

स्टॉयनिस ने 22 गेंदों में ठोके 62 रन :

शुरुआत में, प्रियांश ने दूसरे ओवर में आंद्रे बर्गर की जमकर धुनाई की और 21 रन बनाए, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने अगले ही ओवर में उन्हें आउट करके तुरंत पलटवार किया। इसके बाद प्रभसिमरन और कोनोली ने मिलकर 50 से ज्यादा रनों की तेज़ साझेदारी की, जिससे मध्यक्रम के लिए एक मजबूत नींव रखी गई। लेकिन प्रभसिमरन के आउट होने से खेल की गति थोड़ी धीमी पड़ गई, जिसके बाद स्टॉयनिस ने मोर्चा संभाला और यह सुनिश्चित किया कि मिली हुई मजबूत शुरुआत बेकार न जाए। उनकी 22 गेंदों में खेली गई 62 रनों की तूफानी पारी ने पंजाब किंग्स को इस पिच पर एक औसत स्कोर माने जाने वाले आंकड़े से भी कहीं आगे पहुंचा दिया है। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जा रही है, वह बल्ले पर उतनी अच्छी तरह से नहीं आ रही है, और धीमी गेंदें पिच पर रुककर आ रही हैं। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज़ आखिरी ओवरों में इन विविधताओं को ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाए और यह उन्हें काफी महंगा पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गोरखनाथ जी मंदिर में विशेष आम मनोरथ का आयोजन किया गया। अधिक...
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर
अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां