आईपीएल-2026 : ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेल लखनऊ को चखाया जीत का स्वाद, सनराइजर्स ने आखिरी ओवर तक किया संघर्ष

क्लासन-रेड्डी की शतकीय साझेदारी 

आईपीएल-2026 : ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेल लखनऊ को चखाया जीत का स्वाद, सनराइजर्स ने आखिरी ओवर तक किया संघर्ष

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल-2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषभ पंत (नाबाद 68) और एडन मार्करम (45) ने अहम पारियां खेलीं। हैदराबाद के लिए क्लासन (62) और नीतीश रेड्डी (56) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम हार गई।

हैदराबाद। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 68) और एडन मार्करम (45) की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी।

मार्श सस्ते में पवेलियन लौटे :

157  रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडन मार्करम ओर मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए अभी 37 रन ही जोड़े थे कि पांचवें ओवर में इशान मलिंगा ने मिचेल शर्मा (14) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत ने एडन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिये 40 रन जोड़े। 10वें ओवर में शिवांग कुमार ने एडन मारक्रम को आउट किया। एडन मारक्रम ने 27 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 45 रनों की पारी खेली। इसके बाद जल्द ही आयुष बदोनी (12) और निकोलस पूरन (एक) को आउट कर गेंदबाजों ने हैदराबाद की मैच में वापसी कराने का प्रयास किया।  लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवर में पांच  विकेट पर 160 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पंत ने बनाए नाबाद 68 रन :

Read More आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत

ऋषभ पंत ने 50 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 68 रनों की नाबाद पारी खेली। पंत ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजयी चौका लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है। सनराइजर्स हैदराबाद की दूसरी हार।

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

दुबे ने लिए दो विकेट :

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्ष दुबे ने दो विकेट लिए। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

क्लासन-नीतीश की फिफ्टी :

इससे पहले आज यहां  हेनरिक क्लासन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से सनराइर्ज हैदराबाद ने लखनऊ सपुर जायंट्स के खिलाफ नौ विकेट पर 156 रनों का स्कोर बनाया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी सनाइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 26 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (शून्य), ट्रैविस हेड (7), ईशान किशन (1) और लियम लिविंगस्टन (14) रन बनाकर आउट हुए।

क्लासन-रेड्डी की शतकीय साझेदारी :

ऐसे संकट के समय हेनरिक क्लासन और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 116 रन जोड़े। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक बनाये। 18वें ओवर में एम सिद्धार्थ ने नीतीश कुमार रेड्डी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नीतीश कुमार रेड्डी ने 33 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए (56) रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में आवेश खान ने हाइनरिक क्लासन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण