आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

39 गेंदों में ही जीती आरसीबी

आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग-2026 में 9 विकेट से हराया। जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी से दिल्ली 75 पर सिमटी। देवदत्त पडिक्कल (34) और विराट कोहली (23) ने 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल।

नई दिल्ली। जॉश हेजलवुड (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 34) और विराट कोहली (नाबाद 23) रन बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 81 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से रौंद दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 6.3 ओवर में ही एक विकेट पर 77 रन बना आसान जीत दर्ज की।

39 गेंदों में ही जीती आरसीबी :

76 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए जेकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। तीसरे ओवर मे काइल जेमीसन की गेंद पर टी नटराजन ने एक बेहतरीन कैच पकड़ते हुए जेकब बेथेल को आउट कर पवेलियन भेज दिया। जेकब बेथेल ने 11 गेंदों में एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए 20 रन बनाये। इसके बाद देवदत्त पड़िक्कल और विराट कोहली ने अविजित 51 रनों की साझेदारी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6.3 ओवर में जीत दिला दी। आरसीबी ने एक विकेट पर 77 रन बना कर नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। देवदत्त पड़िक्कल ने 13 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 34 रनों की पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 23 रन बनाये। विराट कोहली ने लगातार दो छक्के लगा कर आरसीबी को यह जीत दिलाई।

Read More फीफा वर्ल्ड कप-2026 : ऑस्ट्रिया की 36 साल में पहली विश्व कप जीत, जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराया

दिल्ली सत्र के न्यूनतम स्कोर 75 रनों पर हुई ढेर :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

आरसीबी के गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स को इस सीरीज के न्यूनतम स्कोर 75 रनों पर ढेर कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही उसने महज 8 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिये। साहिल परख (0), केएल राहुल (1) , नीतीश राणा (1), समीर रिजवी (0), ट्रिस्टन स्टब्स (5) और कप्तान अक्षर पटेल (0) पर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक पोरेल और डेविड मिलर की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास। नौवें ओवर में रासिख सलाम ने डेविड मिलर (19) रन का शिकार कर दिल्ली को सातवां झटका दिया। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाये। इस दौरान आई आंधी के कारण मैच कुछ देर तक बाधित रहा।

Read More फीफा विश्व कप-2026 : लियोनेल मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में

13वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने काइल जेमीसन (12) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। 16वें ओवर में सुयश शर्मा ने कुलदीप यादव (3) को बोल्ड किया। अगले ही ओवर की तीसरी गेंद पर हेजलवुड ने अभिषेक पोरेल को बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स की पारी 75रन के स्कोर पर अंत कर दिया। पोरेल ने दिल्ली के लिए सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाये।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जॉश हेजलवुड ने 13 रन देकर तीन विकेट लिये। भुवनेश्वर कुमार ने पांच रन देकर तीन विकेट झटके। रसिख सलाम, सुशय शर्मा और क्रुणाल पंड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
फीफा विश्व कप-2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ। लगभग 80 प्रतिशत गेंद...
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र
शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदला : युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन
जहां सपने बसते हैं, वहां सुरक्षा भी बसनी चाहिए              
जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 
कुंड में डुबकी लगाने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा : 20 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में
आज का भविष्यफल