आईपीएल-2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हराया, इशान किशन और हेनरिक क्लासन की शानदार पारियां

वेंकटेश और विराट ने 60 रन जोड़े

आईपीएल-2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हराया, इशान किशन और हेनरिक क्लासन की शानदार पारियां

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल-2026 के 67वें मुकाबले में आरसीबी को 55 रनों से हराया। इशान किशन (79), अभिषेक शर्मा (56) और हेनरिक क्लासन (51) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों ने टीम को जीत दिलाई। आरसीबी ने 200 रन बनाए।

हैदराबाद। इशान किशन (79), अभिषेक शर्मा ( 56) और हेनरिक क्लासन (51) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल-2026 के 67वें मुकाबले में आरसीबी को 55 रनों से हराया।

मैच में आरसीबी को शीर्ष 2 में समाप्त करने के लिए 166 रन बनाने थे और वेंकटेश अय्यर ने उन्हें एक आक्रामक शुरुआत भी दिलाई थी। वेंकटेश ने मात्र 19 गेंदों पर 44 रन बनाए, हालांकि इसके बाद आरसीबी को नियमित झटके लगे जिसके बाद उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और 166 के स्कोर को छूते हुए क्वालिफायर-1 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। आरसीबी से पहले गुजरात टाइटंस ने एक दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए क्वालिफायर-1 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी।

वेंकटेश और विराट ने 60 रन जोड़े :

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। पांचवें ओवर में ईशान मलिंगा ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। अय्यर ने 19 गेंदों में चार चौके ओर चार छक्के उड़ाते हुए 44 रनों की पारी खेली। छठें ओवर में साकिब हुसैन ने विराट कोहली (15) का शिकार कर लिया। नौंवे ओवर में मलिंगा ने देवदत्त पड़िक्कल (21) को आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया। 19वें ओवर में ट्रेविस हेड ने रजत पाटीदार को कैच आउट कराया। पाटीदार ने 39 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली। आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मुकाबला हार गई। क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए नाबाद 41 रन बनाये। टिम डेविड ने सात गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगात हुए नाबाद 15 रन बनाये।

Read More आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभिषेक शर्मा (56) और ट्रेविस हेड (26) की जोड़ी ने पहले विकेट लिए (45) रन जोड़े। चौथे ओवर में रसिख सलाम ने ट्रेविस हेड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नौवें ओवर में सुयश शर्मा ने अर्धशतक बना चुके अभिषेक शर्मा का शिकार कर लिया। सनराइजर्स का तीसरा विकेट 17वें ओवर में हेनरिक क्लासन (51)के रूप में गिरा। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने आउट किया।

Read More IPL 2026 : कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्ले ऑफ की उम्मीदें अब भी कायम

सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इशान किशन ने 46 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 79 रनों की पारी खेली। वहीं पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। इस स्कोर के साथ सनराइजर्स ने टॉप 2 में अपना स्थान पक्का करने के लिए दरवाजा खोल दिया है। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने दो विकेट लिए। क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Read More दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार, कहा- मातृत्व का सम्मान होता है, विनेश को आगामी एशियन गेम्स ट्रायल में शामिल करने का दिया निर्देश

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में किराएदार की क्रूरता : मकान मालकिन का गला दबाकर सिर दीवार से फोड़ा, लूटे गहने और मोबाइल जयपुर में किराएदार की क्रूरता : मकान मालकिन का गला दबाकर सिर दीवार से फोड़ा, लूटे गहने और मोबाइल
दौलतपुरा इलाके में किराएदार और उसके साथी ने मकान मालिकिन रानी पर हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया।...
‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार
मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- विकसित भारत में प्रगति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही युवा आबादी
शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद शिक्षक आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ाने पर सहमति
सिंगरौली खनन मामले में संवेदनशीलता से विचार करे सरकार, जयराम बोले- कोयला खनन परियोजना के खिलाफ कानूनी चुनौती का खुला है विकल्प
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश
असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर