आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी का कहर, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त

संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया

आईपीएल-2026 :  वैभव सूर्यवंशी का कहर, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज। ध्रुव जुरेल (नाबाद 81) और वैभव सूर्यवंशी (78) ने शानदार पारियां खेलीं। 202 रन के लक्ष्य को आरआर ने 18 ओवर में हासिल, तालिका में शीर्ष पर।

गुवाहाटी। ध्रुव जुरेल (नाबाद 81) और वैभव सूर्यवंशी (78) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) 2026 के 17वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 गेंदें शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी । आरआर की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है और वह आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं।

आर.आर ने 18 ओवरों में चार विकेट पर 202 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 81 रनों की मैच विजयी पारी खेली। रवींद्र जडेजा 25 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (13) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिये तूफानी अंदाज में 108 रन जोड़े।नौवें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी को आउटकर आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 78 रनों की विस्फोट पारी खेली। अगली ही गेंद पर क्रुणाल ने शिमरॉन हेटमायर (शून्य) का शिकार कर लिया। अगले ओवर में जॉश हेजलवुड ने कप्तान रियान पराग (तीन) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पांच रन जोड़कर तीन विकेट गंवा कर संकट में फंसी आर आर को रवींद्र जडेजा ने ध्रुव जुरेल के साथ संभाला और टीम को जीत के अंजाम तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 68 रनों की अविजित साझेदारी हुई।

इससे पहले वर्षा प्रभावित मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार (63 ), विराट कोहली (32) ओर वेंकटेश अय्यर (नाबाद 29) की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Read More आईपीएल-2026 : आरसीबी फाइनल में पहुंची, रजत पाटीदार की धुआंधार पारी से क्वालीफायर -1 में गुजरात को 92 रनों से हराया  

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (शून्य) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 44 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में आर्चर ने पड़िक्कल (14) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। क्रुणाल पड्या (एक) और विराट कोहली को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली ने 16 गेंदों में सात चौकों की मदद से 32 रन बनाये। जितेश शर्मा (पांच) और टिम डेविड (13) को ब्रिजेश शर्मा ने आउट किया। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया।

Read More SHS ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 80 रनों से हराया, जयेश सिंह और हेमेंद्र शेखावत चमके

18वें ओवर में संदीप शर्मा ने रजत पाटीदार को आउट कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। पाटीदार ने 40 गेंदों में चार चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। विकेट गिरते रहने के बावजूद आरसीबी ने रनों की रफ्तार को बनाये रखा और स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। भुवनेश्वर कुमार नौ रन बनाकर नाबाद रहे।

Read More आईपीएल-2026 : सबकी नजरें राजस्थान के सूर्यवंशी के विस्फोट पर, क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटन्स से मुकाबला

आर.आर के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस