आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

दिल्ली को सीजन में पहली हार मिली

आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज। शुभमन गिल (70), जोस बटलर (52) और वॉशिंगटन सुंदर (55) ने अहम योगदान। केएल राहुल के 92 रन बेकार गए, राशिद खान ने 3 विकेट लेकर मैच पलटा।

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल (70), जोस बटलर (52) वाशिंगटन सुंदर (55) के शानदार अर्द्धशतकों के बाद राशिद खान (17 पर 3) की घातक गेंदबाजी की मदद से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की। आईपीएल-19 में गुजरात की यह पहली जीत है, जबकि दिल्ली को सीजन में पहली हार मिली

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।

211 रन का लक्ष्य लेकर उतरी दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (41) और केएल राहुल (92) ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। प्रसिद्ध कृष्णा ने निसांका को तेवतिया के हाथों लपका इस जोड़ी को जुदा किया। दसवें ओवर में राशिद खान ने नीतीश राणा (5) और समीर रिजवी (0) को आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। इसके बाद एक छोर पर बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे और राहुल ने स्कोर बोर्ड को चलायमान रखा। सिराज ने राहुल को बटलर के हाथों लपका गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई। राहुल ने 52 गेंदों पर 11 चौको और 4 छक्के लगा 92 रन बनाए। इसके बाद डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर नाबाद 41 रनर बनाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। गुजरात के लिए। राशिद खान ने 3 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए। सिराज को एक विकेट मिला।

इससे पूर्व गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंद पर 70, जोस बटलर ने 27 गेंदों पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों पर 55 रन बनाए। दिल्ली से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।

Read More इंडियन प्रीमियर लीग-2026 : केकेआर वापसी की तलाश में, पंजाब लय बरकरार रखना चाहेगी

 

Read More आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

 

Read More सवाई मानसिंह स्टेडियम पर हर साल खर्च होते हैं करोड़ों रुपए, फिर भी आईपीएल के वेन्यू में सबसे कम दर्शक क्षमता

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक