आईपीएल : मुंबई इंडियंस की पहली जीत,अश्वनी की घातक गेंदबाजी, रिकल्टन की नाबाद फिफ्टी
गत विजेता केकेआर को आठ विकेट से दी शिकस्त
मुंबई इंडियंस ने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से पराजित कर आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की।
मुम्बई। 23 वर्षीय खब्बू मध्यम तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार (4 विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन (62) के शानदार नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से पराजित कर आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की। आईपीएल के 12वें मुकाबले में टॉस हार कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 116 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 12.5 ओवर में ही 2 विकेट पर 118 रन बना आसान जीत दर्ज की।
रोहित ने फिर निराश किया :
117 रन का लक्ष्य लेकर उतरी मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने पारी का आगाज किया। दोनों ने तेत शुरुआत की लेकिन पारी के छठवें ओवर में आंद्रे रसेल ने रोहित शर्मा को हर्षित राणा के हाथों लपकवा कोलकाता को पहली सफलता दिलाई। रोहित 12 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 13 रन ही बना सके। इससे मुंबई के दर्शकों को निराशा हुई। इसके बाद विल जैक्स और रिकेल्टन ने आक्रामक पारी खेलते हुए मुंबई के रन रेट को बरकरार रखा। आंद्र रसेल ने विल जैक्स को रहाणे के हाथों लपकवा कोलकाता को दूसरी सफलता दिलाई। जैक्स (16) ने दूसरे विकेट के लिए रिकेल्टन के साथ 45 रन की साझेदारी निभाई। इसी बीच रिकेल्टन ने सुनील नरेन की गेंद पर छक्का लगा अपना अर्द्धशतक पूरा किया।
Comment List