आईपीएल : मुंबई लगातार छठी जीत से तालिका में शीर्ष पर पहुंची, राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
मुंबई ने बनाए 217 रन
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 50 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की।
जयपुर। रयान रिकल्टन (61) और रोहित शर्मा (53) के अर्द्धशतकों के बाद कर्ण शर्मा (23 पर 3) और ट्रेंट बोल्ट (28 पर 3) की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 50 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत से मुंबई 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।
वही दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी।
मुंबई ने बनाए 217 रन :
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान रॉयल्स 16.1 ओवर में मात्र 117 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 100 रन से हार गई।
आधी टीम 47 पर लौटी :
218 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य लेकर उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही। गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बना रातोरात स्टार बने वैभव सूर्यवंशी को दीपक चाहर को बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटा दिया।

Comment List