आईपीएल : संगकारा राजस्थान रॉयल्स के चीफ कोच, डायरेक्टर क्रिकेट के साथ निभाएंगे दोहरी भूमिका 

राठौड़ का प्रमोशन 

आईपीएल : संगकारा राजस्थान रॉयल्स के चीफ कोच, डायरेक्टर क्रिकेट के साथ निभाएंगे दोहरी भूमिका 

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने कुमार संगाकारा को फिर से मुख्य कोच और क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया। वे पहले 2021–24 तक टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। विक्रम राठौड़ को बल्लेबाजी कोच से प्रमोट कर सहायक कोच बनाया गया। शेन बॉन्ड गेंदबाजी कोच बने रहेंगे। संगाकारा ने वापसी को सम्मान बताते हुए मजबूत कोचिंग स्टाफ पर भरोसा जताया।

जयपुर। आईपीएल के आगामी सीजन में श्रीलंकाई कुमार संगाकारा राजस्थान रॉयल्स (आआर) के प्रमुख कोच और क्रिकेट निदेशक की दोहरी भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही पिछली बार बल्लेबाजी कोच रहे विक्रम राठौड़ को टीम का सहायक कोच बनाया गया है। संगाकारा पहले भी 2021 से 2024 तक टीम के प्रमुख कोच रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में आआर की टीम 2022 के फाइनल और 2024 के प्लेऑफ में पहुंची थी। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को यहां एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह एक ऐसा दौर था, जिसमें टीम के प्रदर्शन और निरंतरता में साफ बढ़ोतरी देखी गई। फ्रैंचाइजी के मुख्य मालिक मनोज बदाले ने कहा कि हम बेहद खुश हैं कि कुमार एक बार फिर प्रमुख कोच के रूप में लौट रहे हैं। टीम को उनकी पहचान, नेतृत्व और रॉयल्स के कल्चर की गहरी समझ से निरंतरता और स्थिरता का सही संतुलन मिलेगा। कुमार ने हमेशा हमारा पूरा भरोसा जीता है। उनकी स्पष्टता और क्रिकेट की समझ टीम को अगले स्तर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।

राठौड़ का प्रमोशन :

इसके साथ बल्लेबाजी कोच राठौड़ का प्रमोशन भी हुआ है। वे अब टीम के सहायक कोच होंगे। फ्रैंचाइजी ने यह भी घोषणा की कि शेन बॉन्ड गेंदबाजी कोच, ट्रेवर पेनी और सिड लाहिरी क्रमश: सहायक कोच और हाई परफॉर्मेंस कोच बने रहेंगे।

चीफ कोच बनना सम्मान की बात : संगकारा

Read More हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगा आरोप, जानें पूरा मामला 

संगाकारा ने कहा कि प्रमुख कोच के तौर पर लौटना और इस प्रतिभाशाली ग्रुप के साथ काम जारी रखना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे खुशी है कि मेरे साथ एक मजबूत कोचिंग टीम भी है। विक्रम, ट्रेवर, शेन और सिड अपने-अपने क्षेत्रों में अनुभवी हैं। 

Read More एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन

Post Comment

Comment List

Latest News

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में...
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान
प्रदेश में बदले मौसम का दिखा असर : तेज गर्मी और लू से राहत, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना; जानें कब बरसेंगे बदरा
राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार