जयपुर अरावली ने जीता सिरमौर कप : फाइनल में केरिसिल सुहाना को 14-10 से हराया, वाटसन ने अकेले बनाए 9 गोल

पहले चक्कर में केरिसिल की शानदार शुरुआत 

जयपुर अरावली ने जीता सिरमौर कप : फाइनल में केरिसिल सुहाना को 14-10 से हराया, वाटसन ने अकेले बनाए 9 गोल

सिरमौर कप के फाइनल में जयपुर अरावली ने रामबाग पोलो ग्राउंड पर केरिसिल सुहाना को 14-10 से हराकर खिताब जीता। लांस वाटसन ने नौ गोल दागे, जबकि मैनुअल लोरेंटे ने चार गोल किए। मैटियास वियाल के आठ गोलों के बावजूद केरिसिल जीत से दूर रही।

जयपुर। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लांस वाटसन और अर्जेन्टीना के मैनुअल लोरेंटे के जबरदस्त तालमेल की बदौलत जयपुर अरावली ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर खेले तेजतर्रार फाइनल मुकाबले में केरिसिल सुहाना को 14-10 से पराजित कर 14 गोल के सिरमौर कप का खिताब अपने नाम कर लिया। वाटसन ने विजेता टीम के लिए अकेले नौ गोल दागे। वाटसन की जबरदस्त घुड़सवारी और गेंद पर उनके शानदार नियंत्रण ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जयपुर टीम के लिए लोरेंटे ने चार और पद्मनाभ सिंह ने भी एक गोल बनाया। वहीं केरिसिल सुहाना के लिए 6 गोल के खिलाड़ी मैटियास वियाल ने भी आठ गोल दागे, जबकि दो गोल मैनुअल पराडो ने किए।

पहले चक्कर में केरिसिल की शानदार शुरुआत :

केरिसिल सुहाना के मैटियास ने तेज शुरुआत करते हुए पहले चक्कर में ही लगातर तीन गोल ठोक हैट्रिक बनाई और टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। जयपुर की ओर से चक्कर का एकमात्र गोल पद्मनाभ सिंह ने किया। लेकिन दूसरे चक्कर में जयपुर टीम ने वापसी की और वाटसन के दो गोलों से 4-3 से बढ़त हासिल कर ली, लेकिन तीसरे चक्कर की समाप्ति से पहले केरिसिल ने 5-5 से बराबरी हासिल कर ली।

जयपुर को मिली बढ़त :

Read More सूर्यवंशी हुए 15 साल के, अब टीम इंडिया में दिखेगा 'वैभव' 

खेल के चौथे चक्कर में जयपुर टीम ने वाटसन के दो और पराडो के एक गोल से 8-6 की बढ़त बना ली। केरिसिल की ओर से एकमात्र गोल लोरेंटे ने बनाया। लेकिन चक्कर की समाप्ति पर ही दुखद घटना हुई, जब कुलदीप सिंह के घोड़े की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना का असर केरिसिल के खेल पर भी दिखा और कुछ देर खेल रुकने के बाद 5वें चक्कर में वाटसन ने फिर दनादन 3 गोल ठोक दिए। चक्कर की समाप्ति पर जयपुर टीम 11-6 से आगे हो गई। आखिरी चक्कर में केरिसिल ने 4 गोल दागे लेकिन जयपुर ने तीन गोल दागते हुए 14-10 से जीत हासिल कर ली। 

Read More 70 दिन में 66 खिलाड़ियों ने दागे 852 गोल : पद्मनाभ, वाटसन और ध्रुव रहे टॉप थ्री स्कोरर

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग