इंटर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट, धर्मवीर और गौरव मीना के खेल से जीती जयपुर डिवीजन

जीत के लिए 125 रनों का लक्ष्य दिया

इंटर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट, धर्मवीर और गौरव मीना के खेल से जीती जयपुर डिवीजन

जयपुर डिवीजन ने रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, गणपति नगर में खेले गए मैच में एडीएसए अजमेर को 9 विकेट से हराया। एडीएसए ने 20 ओवर में 125 रन बनाए। जयपुर डिवीजन ने 15.2 ओवर में लक्ष्य पूरा किया, जिसमें धर्मवीर कुमार सैनी ने 81 और अंशुल गढ़वाल ने 32 रन बनाए।

जयपुर। धर्मवीर कुमार सैनी (81) और अंशुल गढ़वाल (32) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर डिवीजन ने रेलवे क्रिकेट ग्राउंड गणपति नगर पर खेले गए मैच में एडीएसए अजमेर पर 9 विकेट से जीत दर्ज की।

उतर पश्चिम रेलवे खेल संघ की ओर से इंटर डिविजन क्रिकेट चैंपियनशिप के मैच में एडीएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जयपुर डिवीजन को जीत के लिए 125 रनों का लक्ष्य दिया, जिसमें निखिल दोरू-23, प्रद्युम्न पारिख-23, एसपी सुवाल्का-19, राहुल प्रजापत-19 और अफरोज ने 15 रनों की पारी खेली।

जयपुर डिवीजन की ओर से गेंदबाजी में गौरव मीना ने अपनी कातिलाना बॉलिंग से मेजबान टीम के बैटिंग लाइनअप में खलबली मचाकर रख दी उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, भारती-2 और जहीर-सीपी ने 1-1 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर डिवीजन 15.2 ओवर में यह लक्ष्य हासिल किया जिसमें धर्मवीर कुमार सैनी ने ताबड़तोड बल्लेबाजी करते हुए 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए और टीम को बड़ी जीत दिलाई इस जीत में अंशुल गढ़वाल-32 और सिद्धार्थ जोशी-9 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया

Post Comment

Comment List

Latest News

संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ द्वारा 29 मार्च को पारीक कॉलेज, बनीपार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित। सुबह 9...
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी