खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : एथलेटिक्स में रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला जारी, शिंटोमोन और सान्या ने नए मीट रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड

कलिंगा इंस्टीट्यूट और गुरुकुल कांगड़ी ने जीते हॉकी में स्वर्ण 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : एथलेटिक्स में रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला जारी, शिंटोमोन और सान्या ने नए मीट रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड

जयपुर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एथलेटिक्स ट्रैक पर चार नए मीट रिकॉर्ड बने, जिससे कुल संख्या नौ हो गई। पंजाब यूनिवर्सिटी, शिंटोमोन सीबी, सान्या यादव और अलीना टी साजी ने स्वर्ण जीते। शूटिंग में सरबजोत-पलक ने मिक्स्ड एयर पिस्टल गोल्ड हासिल किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने कैनोइंग–कयाकिंग में दबदबा दिखाया, जबकि महिला हॉकी में केआईआईटी और पुरुष हॉकी में गुरुकुल कांगड़ी ने स्वर्ण जीता।

जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रेक पर रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला जारी रहा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की एथलेटिक्स इवेंट में आज चार और नये मीट रिकॉर्ड बने। अब तक एथलेटिक्स में 9 नये मीट रिकार्ड्स बन चुके हैं। पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले में पंजाब यूनिवर्सिटी, पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के शिंटोमोन सीबी, महिलाओं की डिस्कस थ्रो में गुरु काशी यूनिवर्सिटी की सान्या यादव और महिलाओं की हाई जम्प में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी की अलीना टी साजी ने मीटर रिकॉर्ड बेहतर करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस बेहद रोमांचक रही। मुंबई यूनिवर्सिटी आखिरी 100 मीटर तक रेस में आगे रही। पंजाब यूनिवर्सिटी के लोकेश सिंह गुर्जर ने यश जोशी को पीछे छोड़कर अपनी टीम के लिए 3:12.40 के टाइम के साथ स्वर्ण जीता। मुंबई यूनिवर्सिटी (3:12.73) ने रजत पदक हासिल किया।

फोटो फिनिश से हुआ रजत का फैसला :

शिंटोमोन सीबी ने पुरुषों की 110 मीटर रेस में शुरू से आखिर तक बढ़त बनाए रखी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लेकिन रजत पदक का फैसला फोटो फिनिश से हुआ। विकास खोड़के और राहुल साकिर ने 14.52 सै. में दौड़ पूरी की। फोटो फिनिश में साकिर ने रजत पदक हासिल किया।  गुरु काशी यूनिवर्सिटी की सान्या यादव ने अपने दूसरे प्रयास में 50.73 मीटर की दूरी तय डिस्कस थ्रो का स्वर्ण जीता। उन्होंने बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की शालिनी चौधरी के 50.60 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। महिलाओं की ट्रिपल जंप में अलीना ने दूसरी कोशिश में 13.09 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण जीता, वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी की अर्शदीप कौर (12.80 मीटर) ने रजत हासिल किया।

Read More विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका

सरबजोत सिंह ने जीता मिक्स्ड टीम का गोल्ड :

Read More खेलो इंडिया विंटर गेम्स की आइस हॉकी स्पर्धा 20 जनवरी से लद्दाख में, देहरादून में होगी राजस्थान टीमों की चयन स्पर्धा

जगतपुरा शूटिंग रेंज में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह ने पलक के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में केएलईएफ यूनिवर्सिटी के मुकेश नेलवल्ली और द्वारम प्रणवी को 17-15 से हराया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

Read More राजस्थान ने राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी में जीते 5 स्वर्ण सहित 8 पदक, बालिका वर्ग में कम्पाउंड टीम बनी चैंपियन 

कैनोइंग और कयाकिंग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दबदबा :

गुरु काशी यूनिवर्सिटी के टोंगब्रम रोशन सिंह ने उदयपुर में कैनो सिंगल 500 मीटर रेस जीतकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को क्लीन स्वीप से वंचित कर दिया। चंडीगढ़ ने कैनोइंग और कयाकिंग में अपनी बादशाहत दिखाई। कैनोइंग और कयाकिंग को पहली बार केआईयूजी में शामिल किया गया था। चंडीगढ़ ने बुधवार को नौ गोल्ड मेडल जीत अंक तालिका के में शीर्ष स्थान हासिल किया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी 33 गोल्ड, 13 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ ओवरऑल स्टैंडिंग में दूसरे नंबर पर खिसका दिया।

कलिंगा इंस्टीट्यूट और गुरुकुल कांगड़ी ने जीते हॉकी में स्वर्ण :

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी ने खेलो इंडिया के इतिहास में अपना पहला महिला हॉकी गोल्ड जीता। फाइनल में उसने आईटीएम, ग्वालियर को 1-0 से हराया। अलीवा जाटे ने 34वें मिनट में केआईआईटी के लिए विजयी गोल किया। पुरुष हॉकी का स्वर्ण गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने जीता।

Post Comment

Comment List

Latest News

PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
केन्द्रीय प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत जारी सहायता अनुदान के व्यय से जुड़े उपयोगिता प्रमाण-पत्र अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे। वित्त (बजट)...
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 
लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता