रशीद और प्रियांशु के तूफान में उड़ी कोडाई क्रिकेट एकेडमी

आरडी क्रिकेट एकेडमी ने 139 रनों से जीता मैच

रशीद और प्रियांशु के तूफान में उड़ी कोडाई क्रिकेट एकेडमी
एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 के उद्घाटन मैच में आरडी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोडाई क्रिकेट एकेडमी को 139 रनों के भारी अंतर से हरा दिया । कोडाई क्रिकेट ग्राउंड मुहाना पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरडी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 269 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

जयपुर। एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 के उद्घाटन मैच में आरडी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोडाई क्रिकेट एकेडमी को 139 रनों के भारी अंतर से हरा दिया । कोडाई क्रिकेट ग्राउंड मुहाना पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरडी क्रिकेट एकेडमी ने नर्धिारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 269 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। आरडी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी रही । सलामी बल्लेबाज प्रियांशु यादव ने 38 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 56 रनों की तेज पारी खेली । मध्यक्रम में रशीद ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 43 गेंदों में 64 रनों (8 चौके, 2 छक्के) की मैच जिताऊ पारी खेली । कुणाल कुमार ने भी 39 रनों का अहम योगदान दिया । कोडाई की ओर से अभय-1, राघव यादव-2 और अथर्व सिंह ने 3 विकेट चटकाए।

270 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडाई क्रिकेट एकेडमी की टीम आरडी एकेडमी की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 35.3 ओवरों में महज 130 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से बट्टिू राजभर ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। आरडी एकेडमी के गेंदबाज रशीद ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 5 ओवर में केवल 8 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके । उनके अलावा बिलाल, अक्षंश बालोत और प्राण सिंह ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत पर मुहर लगा दी ।

  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर