राघव यादव के हरफनमौला प्रदर्शन से कोडाई क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत

दृष्टि यादव और विवान सिंह शेखावत ने खेली अद्धशतकीय पारी, 6 ओवर, 3 मेडन, मात्र 3 रन और 4 बड़े विकेट लेकर राघव बने मैन ऑफ द मैच

राघव यादव के हरफनमौला प्रदर्शन से कोडाई क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत
राइजिंग स्टार्स कप अंडर-12 क्रिकेट में कोडाई क्रिकेट एकेडमी ने आर्यन क्रिकेट एकेडमी को 122 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी में कोडाई ने 200 रन बनाए, दृष्टि यादव और विवान सिंह शेखावत ने अर्धशतक जड़ा। राघव यादव के घातक 4 विकेट और शानदार गेंदबाजी से आर्यन टीम केवल 78 रन पर आउट हुई।

जयपुर। राइजिंग स्टार्स कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक लीग मुकाबले में कोडाई क्रिकेट एकेडमी ने आर्यन क्रिकेट एकेडमी को 122 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडाई क्रिकेट एकेडमी ने 34.4 ओवरों में 200 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दृष्टि यादव (50 रन) और विवान सिंह शेखावत (50 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

हर्षित सैनी ने 32, ईशान ने 15, राघव तिवारी ने नाबाद 10, तन्वी वर्मा ने 9, गोपाल-मयंक सचदेव ने 4-4 और बिट्टू राजभर ने 1 रन का योगदान दिया, जबकि राघव यादव और पार्थव खाता नहीं खोल सके। आर्यन एकेडमी के गेंदबाज अभिनव चौधरी और दिव्यांशु ने 3-3 विकेट, आदित्य प्रजापत ने 2 और रक्षित बेनीवाल व निशांत ने 1-1 विकेट लिया, जबकि यशवंत सैनी और केशव को कोई सफलता नहीं मिली।

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन क्रिकेट एकेडमी की टीम महज 78 रनों पर सिमट गई। कोडाई क्रिकेट एकेडमी के स्टार गेंदबाज राघव यादव ने मैदान पर गदर मचाते हुए घातक गेंदबाजी की। राघव यादव का इकोनॉमी रेट मात्र 0.50 का रहा। राघव यादव ने अपने 6 ओवरों के स्पेल में 3 मेडन ओवर फेंकते हुए मात्र 3 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके और विरोधी टीम की कमर तोड़ दी । इसके अलावा उन्होंने दिव्यांशु को रन आउट करने में भी मुख्य भूमिका निभाई।

आरियन एकेडमी के लिए दिव्यांशु ने सर्वाधिक 17, शाश्वत ऐरन ने 15, राघव इलेक्ट्रिक ने 11 और कप्तान रक्षित बेनीवाल ने 10 रन बनाए। टीम के अन्य बल्लेबाज आदित्य (1), केशव (1), दक्ष शर्मा (1) दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, वहीं लोकेश शर्मा, हरी कुमार यादव, यशवंत सैनी और निशांत शून्य पर आउट हुए । कोडाई एकेडमी के लिए पार्थव ने 2 विकेट, जबकि गोपाल शास्त्री और दृष्टि यादव ने 1-1 विकेट चटकाया। ईशान, राघव तिवारी और आरव गौतम ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर टीम की इस ऐतिहासिक जीत में अपना योगदान दिया।

Read More फीफा वर्ल्ड कप : 48 टीमें, 104 मैच और 39 दिन का रोमांच

 

Read More फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार