कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स

रिशु चौधरी ने 29 रन बनाकर दिया जीत में महत्वपूर्ण योगदान

कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स
कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10  के एक रोमांचक लीग मुकाबले में राघव यादव और सम्यक जैन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोडाई स्मैशर्स ने कोड्राई थंडर्स को हराया।

जयपुर। कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10  के एक रोमांचक लीग मुकाबले में राघव यादव और सम्यक जैन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोडाई स्मैशर्स ने कोड्राई थंडर्स को हराया। मुहाना स्थित कोडाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस 40 ओवर के मैच में कोडाई स्मैशर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोडाई थंडर्स की टीम को स्मैशर्स के तेज गेंदबाज राघव यादव ने अपनी धारदार गेंदबाजी से बैकफुट पर धकेल दिया राघव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में महज 26 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए उनकी इस कसी हुई गेंदबाजी के सामने थंडर के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके और पूरी टीम 40 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई दक्ष सैनी ने-2, सम्यक-ग्रंथ और तनिष्क ने 1-1 विकेट हासिल किए। थंडर की ओर से बिट्टू राजभर और धीरांश ने 57-57 रनों की जुझारू पारियां खेलीं।

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडाई स्मैशर्स के लिए सम्यक जैन संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स खेलते हुए 88 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 85  (नाबाद) रनों की बेहतरीन पारी खेली सम्यक की सूझबूझ और रिशु चौधरी-29 (नाबाद) की तकनीकभरी बल्लेबाजी से टीम को बेहतरीन जीत दिलाई। थंडर्स की ओर से गेंदबाजी में गोपाल-वियान ने 2-2 विकेट लिए।

 

Read More फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान रोडवेज को मिली बड़ी सौगात, बेड़े में शामिल होंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें राजस्थान रोडवेज को मिली बड़ी सौगात, बेड़े में शामिल होंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें
राजस्थान रोडवेज यात्रियों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा।...
केंद्र सरकार में बड़ा बदलाव: राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वीकार किया जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, मंत्री पद से तत्काल विदाई
अमेरिका-ईरान तनाव का असर खत्म, फेड की ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से सोना-चांदी में बड़ी गिरावट
रुपया फिर गिरा: 6 पैसे की गिरावट के साथ 94.69 प्रति डॉलर पर खुला, ब्रेंट क्रूड में नरमी
यमुना जल परियोजना को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, शेखावाटी को मिलेगा पेयजल और सिंचाई का बड़ा लाभ
फर्जी दस्तावेजों से छात्रवृत्ति हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पश्चिम बंगाल से 2 आरोपी गिरफ्तार
एकजुट और विकसित भारत के निर्माण में डॉ. मुखर्जी का बलिदान, अटूट संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा: राधाकृष्णन