मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के 5 विकेट झटके, कप्तान गिल और राहुल के शतकों से भारत ने बनाए 8 विकेट पर 564 रन

मोहम्मद सलीम ने झटकें 6 विकेट

मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के 5 विकेट झटके, कप्तान गिल और राहुल के शतकों से भारत ने बनाए 8 विकेट पर 564 रन
भारत ने अफगानिस्तान पर मजबूत पकड़ बना ली। भारत ने कप्तान शुभमन गिल (126), केएल राहुल (100), साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) की पारियों से 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित। अफगानिस्तान दूसरे दिन स्टंप्स तक 5 विकेट पर 133 रन ही बना सका।

मुल्लांपुर। मानव सुथार (3 विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (2 विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप्स के समय तक अफगानिस्तान के 113 रन पर पांच विकेट झटक कर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली। इससे पहले, भारत ने आठ विकेट पर 564 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद पारी घोषित कर दी।

सुथार ने भारत को दिलाई पहली सफलता :

चायकाल के थोड़ा पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को छठे ओवर में मानव सुथार ने अब्दुल मलिक (16) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नौवें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने सेदिकुल्लाह अटल (17) का शिकार कर लिया। रहमानउल्लाह गुरबाज (12), कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी (20) और अफसर जजई (3) रन बनाकर आउट हुये। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय अफगानिस्तान ने 39.5 ओवरों में पांच विकेट पर 133 रन बना लिये है। रहमत शाह (नाबाद 43) क्रीज पर मौजूद है। अफगानिस्तान अभी भी भारत के द्वारा बनाये गये स्कोर से 451 रन पीछे है।

कप्तान शुभमन गिल (126), केएल राहुल (100) की शतकीय, साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) रन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने आठ विकेट पर 564 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद पारी घोषित कर दी।

Read More आईसीसी का बड़ा एक्शन, क्रिकेट कनाडा की सदस्यता की निलंबित

भोजनकाल के बाद भारत का सातवां विकेट मानव सुथार (28) के रूप में गिरा। उन्हें मोहम्मद सलीम ने आउट किया। 121वें ओवर मोहम्मद सलीम ने मोहम्मद सिराज (22) रन को बोल्ड कर अपना छठा विकेट लिया। भारत ने 127 ओवर में आठ विकेट पर 564 रन बनाने के बाद पारी घोषित की। वॉशिंगटन सुंदर 68 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 52) रन बनाये। जबकि कुलदीप यादव 26 गेंदों में नौ रन बनाकर नाबाद रहे।

Read More भारत की बेटियां अंडर-18 एशिया कप के अंतिम 4 में, टीम इंडिया ने 90 मिनट के खेल में ठोके दनादन 25 गोल

मोहम्मद सलीम ने झटकें 6 विकेट :

Read More भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी, बीसीसीआई ने की घोषणा

अफगानिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने 27 ओवरों में 140 रन देकर छह विकेट लिये। हशमतउल्लाह शहीदी और जियाउर रहमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

सुबह के सत्र में ऋषभ पंत बनाने से शतक से चूक गये। वह 81 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल (126 ) के रूप में सुबह भारत का चौथा विकेट गिरा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ लंच तक छह विकेट पर 475 रन बना लिए थे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सेवा, समर्पण और सुशासन को समर्पित...
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज
मस्कट-जयपुर फ्लाइट के समय में बदलाव, अब सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी जयपुर
मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के 5 विकेट झटके, कप्तान गिल और राहुल के शतकों से भारत ने बनाए 8 विकेट पर 564 रन