मियामी टेनिस : जैनिक सिनर ने जीत के साथ रचा इतिहास, दानिल मेदवेदेव हुए उलटफेर का शिकार

मेदवेदेव को 6-0, 4-6, 7-5 से पराजित कर दिया

मियामी टेनिस : जैनिक सिनर ने जीत के साथ रचा इतिहास, दानिल मेदवेदेव हुए उलटफेर का शिकार

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में इतिहास रचते हुए लगातार 26 सेट जीतकर नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ा। कोरेंटिन माउटेट को हराया। दानिल मेदवेदेव को फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने हराकर बड़ा उलटफेर।

मियामी। विश्व के नंबर दो खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में एटीपी मास्टर्स  1000 में इतिहास रच दिया, जहां उन्होंने कोरेंटिन माउटेट के खिलाफ 6-1, 6-4 से शानदार जीत हासिल की, लेकिन दुनिया के पूर्व नम्बर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव उलटफेर का शिकार बन गए। इंडियन वेल्स में कार्लोस अल्कारेज को हराने वाले फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने मेदवेदेव को 6-0, 4-6, 7-5 से पराजित कर दिया।

तीसरे राउंड की जीत के साथ इटैलियन खिलाड़ी सिनर ने अब मास्टर्स 1000 लेवल पर लगातार 26 सेट जीते हैं, और नोवाक जोकोविच से आगे निकल गए हैं, जिनके नाम पहले 24 का रिकॉर्ड था। सिनर ने शनिवार को मियामी में अपनी दूसरे राउंड की जीत के साथ उस निशान की बराबरी की थी, फिर तीसरे राउंड में इसे पार कर लिया।सिनर का यह सिलसिला पिछले नवंबर में रोलेक्स पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ, जहां उन्होंने बिना कोई सेट गंवाए टाइटल जीता था। उन्होंने मार्च में भी यही फॉर्म जारी रखा और परीबाओपन में भी यही कमाल दोहराया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार...
भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं : आपूर्ति श्रृंखलाएं सामान्य रूप से कर रही काम, तेल कंपनियों किया स्पष्ट- अफवाहें पूरी तरह गलत और घबराने की आवश्यकता नहीं
जापान और अमेरिका ने एशिया में आपूर्ति के लिए संयुक्त तेल विकास पर की चर्चा: तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा-अन्य देशों को भी ऊर्जा संसाधन उपलब्ध कराने में साबित होगा मददगार 
औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 : निवेश बढ़ेगा, रोजगार सृजन को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : महात्मा गांधी सर्वोदय विचार मंच की परीक्षा 29 मार्च को, स्कूल बच्चों में प्रतियोगिता का माहौल बनाने का उद्देश्य
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान
टिकटों की दलाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में कितनी होती हैं जनरल और स्लीपर डिब्बों की संख्या? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रश्नकाल में बताया सबकुछ