आखिरकार झुका पाकिस्तान : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलने को हुआ राजी, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई  

मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा

आखिरकार झुका पाकिस्तान : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलने को हुआ राजी, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई  

भारत और पाकिस्तान के बीच 2026 टी-20 वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। लाहौर में हुई आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की बैठक के बाद मैच के बहिष्कार की पाकिस्तान की धमकी का खंडन किया गया। आईसीसी ने बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं लगाया।

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। लाहौर में हुई आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की त्रिपक्षीय बैठक के बाद इस मुद्दे पर सहमति बन गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी कि भारत-पाकिस्तान मैच अपने तय कार्यक्रमानुसार ही खेला जाएगा। बैठक के बाद यह भी साफ हो गया है कि मैच के बहिष्कार की धमकी देने वाले पाकिस्तान को इस लंबी और मैराथन बैठक से कोई बड़ा फायदा नहीं मिला।

लाहौर मीटिंग के बाद रास्ता साफ :

लाहौर में हुई बैठक कई घंटों तक चली, लेकिन सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से रखी गई ज्यादातर मांगों पर आईसीसी ने सहमति नहीं जताई. इसके बाद पीसीबी ने बहिष्कार के रुख को नरम किया और अब मैच खेले जाने का रास्ता साफ हो गया है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा और कमाई वाला मैच माना जाता है. ऐसे में इसके रद्द होने से आईसीसी, ब्रॉडकास्टर्स और सभी सदस्य बोर्डों को भारी नुकसान होता. अब मैच तय समय पर होने से टूनार्मेंट और क्रिकेट इकोसिस्टम को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि लाहौर में हुई बैठक में पाकिस्तान ने कई शर्त रखी थीं।

पाक ने किया था मैच का बायकाट :

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

पाकिस्तान ने पहले अपनी सरकार की सलाह पर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की बात कही थी, जिससे पूरे टूनार्मेंट पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। हालांकि आईसीसी की सख्ती, बांग्लादेश की अपील और लगातार बातचीत के बाद पाकिस्तान पीछे हटता नजर आया।

Read More एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों का जलवा : 4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल के साथ टॉप पर

बांग्लादेश पर कोई एक्शन नहीं लेगा आईसीसी :

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

आईसीसी ने कहा कि भारत में अपने टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। आईसीसी ने कहा कि यह फैसला बीसीबी के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से बातचीत के बाद लिया गया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी। आईसीसी ने एक बयान में कहा, इस बात पर सहमति बनी है कि मौजूदा मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई भी आर्थिक, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा। यह भी स्वीकार किया गया है कि बीसीबी को, यदि वह चाहे, तो विवाद समाधान समिति (डीआरसी) से संपर्क करने का अधिकार बना रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित