राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में श्रीजेश और अश्विन को किया सम्मानित, श्रीजेश को पद्म विभूषण और अश्विन को पद्मश्री

सम्मान खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में श्रीजेश और अश्विन को किया सम्मानित, श्रीजेश को पद्म विभूषण और अश्विन को पद्मश्री

भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान श्रीजेश और अश्विन को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

श्रीजेश और अश्विन को यह सम्मान खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें श्रीजेश और अश्विन का नाम भी शामिल था।

अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह भारत के सफल स्पिनरों में शामिल हैं। अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके और वह बस पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं। अश्विन फिलहाल आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं और इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

 

Read More मेसी के स्वागत के बाद झलक न दिखने से गुस्साए दर्शक : भड़के समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां, एथलेटिक ट्रैक पर फेंकी बोतलें

Read More अंडर-19 एशिया कप : बांग्लादेश ने नेपाल को 7 विकेट से किया पराजित, अबरार ने खेली 70 रनों की नाबाद पारी

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई