प्रो कबड्डी लीग : हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जाएंट्स को 3 अंक से हराया, हरियाणा की पांच मैचों में यह तीसरी जीत 

गुजरात जाएंट्स को 40-37 से हरा दिया

प्रो कबड्डी लीग : हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जाएंट्स को 3 अंक से हराया, हरियाणा की पांच मैचों में यह तीसरी जीत 
हरियाणा स्टीलर्स ने पांच सुपर टैकल के दम पर सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 40-37 से हरा दिया।

जयपुर। मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स ने पांच सुपर टैकल के दम पर सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 40-37 से हरा दिया। हरियाणा की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है, जबकि गुजरात को छह मैचों में पांचवीं हार मिली है। हरियाणा की जीत में शिवम पटारे (12) के अलावा डिफेंस में कप्तान जयदीप (6) और राहुल सेतपाल (3) ने शानदार खेल दिखाया। विनय ने भी 8 अंक लेकर एचएस राकेश (14) और हिमांशु सिंह (6) के शानदार प्रदर्शन को फीका कर दिया।

बेंगलुरु बुल्स जीती : एक अन्य मुकाबले में गणेश हनमंतगोल (7) ने अंतिम रेड पर तीन अंक लेकर तेलुगू टाइटंस के खिलाफ बेंगलुरू बुल्स की दो अंकों से जीत तय कर दी। अंतिम 22 सेकेंड तक टाइटंस एक अंक से आगे थे और बुल्स के प्रमुख रेडर अलीरेजा मीरजैन (11) बाहर थे लेकिन गणेश ने एक बेहतरीन रेड के साथ बुल्स को 34-32 के अंतर से जीत दिला दी। यह बुल्स की लगातार चौथी जीत है। टाइटंस पूरे समय मैच में हावी रहे थे लेकिन अंतत: उन्हें सात मैचो में सीजन की चौथी हार मिली। टाइटंस के लिए भरत (13) ने सुपर-10 लगाया। वैसे इस मैच को अलीरेजा के शानदार प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा क्योंकि उन्होंने सिर्फ अपनी बदौलत बुल्स को मैच में बनाए रखा।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें