राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप : वर्ल्ड चैंपियन अरशान बने मिस्टर राजस्थान, जयपुर के कृष्ण प्रजापत ने जीता जूनियर मिस्टर राजस्थान खिताब

जयपुर के महफूज अली उपविजेता रहे

राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप : वर्ल्ड चैंपियन अरशान बने मिस्टर राजस्थान, जयपुर के कृष्ण प्रजापत ने जीता जूनियर मिस्टर राजस्थान खिताब

कोटा में आयोजित राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जोधपुर के वर्ल्ड चैंपियन अरशान खान ने मिस्टर राजस्थान का खिताब जीता। जयपुर के महफूज अली उपविजेता और बीकानेर के शाकिब अली तीसरे रहे। जूनियर मिस्टर राजस्थान का खिताब रामकृष्ण प्रजापत ने जीता।

जयपुर। कोटा में संपन्न राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में वर्ल्ड चैंपियन जोधपुर के अरशान खान ने मिस्टर राजस्थान का खिताब जीता, जबकि जयपुर के महफूज अली उपविजेता रहे। बीकानेर के शाकिब अली ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर मिस्टर राजस्थान का खिताब जयपुर के रामकृष्ण प्रजापत ने जीता। बीकानेर के इन्द्रसैन दूसरे और जयपुर के मनीष नेहरा तीसरे स्थान पर रहे। ढाई लाख रुपए इनामी राशि की इस प्रतियोगिता के दौरान पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, विधायक संदीप शर्मा, राज्य बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष नवीन यादव और जयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गिरिराज खण्डेलवाल मौजूद रहे।

परिणाम (प्रथम, द्वितीय और तृतीय के क्रम में) : सीनियर वर्ग 55 किग्रा- कमल किशोर (जोधपुर), लालकृष्ण (बीकानेर), कुशल नाथ (बीकानेर), 60 किग्रा- निहाल मेहरा, रितेश झा, फरमान खान, 65 किग्रा- मनीष शर्मा, करीम अंसारी, हर्षित, 70 किग्रा- रामलखन, जावेद अब्बासी, इरशाद अली, 75 किग्रा- राधेश्याम, कमलेश कुमार, अरशद, 80 किग्रा- विशाल सिंह, इजमाम, प्रवीण निरवानी, 85 किग्रा- महफूज अहमद, दीपेश देवानी, सद्दाम, 90 किग्रा- शाकिब अली, लोकेन्द्र, मो. शफीक, 90 किग्रा से अधिक- सुनील सामरिया, अजय सिंह जादौन, 100 किग्रा- अरशद खान।

मैंस फिजिक - 170 सेमी वर्ग- मुकेश कथट, अंश मूलचंदानी, निहाल मेहरा, 177 सेमी वर्ग- राधेश्याम, अमित शर्मा, मो. शाबान, 177 सेमी से अधिक- बलवीर सिंह, तोसिफ हुसैन, आजाद चौधरी, महिला बिकनी वर्ग- सुहाना, हेमलता, रितिका मोदी।

जूनियरव वर्ग के विजेता - 55 किग्रा- कुशलनाथ, 60 किग्रा- समीर टांक, 65 किग्रा- वैभव सैन, 70 किग्रा- इन्द्र सेन, 75 किग्रा- रामकृष्ण, 75 किग्रा से अधिक- मनीष नेहरा, जूनियर मेंस फिजिक- अंश मूलचंदानी, मास्टर्स वर्ग- लोकेन्द्र। 

Read More एसएमएस स्टेडियम में 20 साल पहले लगी फ्लड लाइट को बदलने का काम शुरू, अब जयपुर में नई लाइटों की चकाचौंध में होगा आईपीएल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स...
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ