राजस्थान फुटबॉल लीग मुकाबला, जयपुर ने ब्रदर्स यूनाइटेड को हराया

ब्रदर्स यूनाइटेड ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे और जीत अपने नाम कर ली

राजस्थान फुटबॉल लीग मुकाबला, जयपुर ने ब्रदर्स यूनाइटेड को हराया
जयपुर एलीट फुटबॉल क्लब ने राजस्थान फुटबॉल लीग मुकाबले में ब्रदर्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया।

जयपुर। जयपुर एलीट फुटबॉल क्लब ने राजस्थान फुटबॉल लीग मुकाबले में ब्रदर्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया। पहला हाफ गोल शून्य बराबर रहने के बाद ब्रदर्स यूनाइटेड ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे और जीत अपने नाम कर ली। 

विजेता टीम के लिए महिपत ने 68वें मिनट में पहला गोल दागा और उसके दो मिनट बाद 70वें मिनट में लक्ष्य ने एक और गोल कर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। शेष समय में फिर कोई और गोल नहीं हुआ।दूसरे मैच में रॉयल फुटबॉल क्लब ने अनुज के 38वें मिनट में बनाए शानदार गोल की बदौलत जेरथी फुटबॉल क्लब सीकर को 1-0 से शिकस्त दी, जबकि तीसरे मैच में एएसएल फुटबॉल क्लब ने रियल फुटबॉल क्लब को 4-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से करण ने 68वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद युवराज ने 79वें मिनट, हर्ष ने 92वें और हिमांशु ने 95वें मिनट में गोल दागे। 

दिन के आखिरी मैच में सनराइज क्लब ने जयपुर राइजिंग फुटबॉल क्लब को 5-2 से पराजित किया। सनराइज क्लब की ओर से मुकेश ने तीन गोल किए। मुकेश ने पहला गोल 36वें मिनट में किया और उसके बाद दूसरे हाफ के 53वें और 56वें मिनट में दो और गोल दागे। इसके अलावा गणेश और रानू राणावत ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम की ओर से प्रोसेनजीत और युधिष्ठर ने एक-एक गोल किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत