राजस्थान के खिलाड़ियों ने एशिया कप में जीते 3 पदक, एक रजत व दो कांस्य पदक जीत प्रदेश और देश का बढाया मान
महक शर्मा को फाइनल में चीन की बो टैंग से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा
राजस्थान की बेटियों ने वुशू फेडरेशन ऑफ एशिया के तत्वाधान में चीन (जिलिन) में आयोजित एशिया कप वुशू में एक रजत व दो कांस्य पदक जीते।
जयपुर। राजस्थान की बेटियों ने वुशू फेडरेशन ऑफ एशिया के तत्वाधान में चीन (जिलिन) में आयोजित एशिया कप वुशू में एक रजत व दो कांस्य पदक जीत प्रदेश और देश का मान बढाया।
राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय वुशू संघ के उपाध्यक्ष हीरानंद कटारिया के अनुसार महक शर्मा ने महिलाओं के 75 किग्रा भार वर्ग में उपविजेता रहते हुए रजत पदक जीता। नीतिका बंसल ने महिलाओं की 65 किग्रा एवं जान्हवी मेहरा ने 56 किग्रा भार वर्ग के कांस्य पदक जीते। कोच राजेश टेलर ने बताया कि महक शर्मा को फाइनल में चीन की बो टैंग से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 13:17:10
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...

Comment List