राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में खूब प्यार मिला, रियान पराग- मैं असम का हूं तो गुवाहाटी में मिलता है दर्शकों का ज्यादा समर्थन

पराग की नेतृत्व क्षमता, जड़ेजा का अनुभव हमारे लिए बेहद अहम

राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में खूब प्यार मिला, रियान पराग- मैं असम का हूं तो गुवाहाटी में मिलता है दर्शकों का ज्यादा समर्थन

रियान पराग ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में दर्शकों का भरपूर समर्थन। आईपीएल जीत को लक्ष्य बताया और बाहरी आलोचना से दूर रहने पर जोर। पराग ने वैभव सूर्यवंशी को खुलकर खेलने की सलाह, संजू सैमसन की कमी महसूस होने की बात भी स्वीकार।

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुरुवार को यहां कहा कि रॉयल्स टीम को जयपुर के दर्शकों का खूब प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि मैं असम का हूं। व्यक्तिगत रूप से वहां जब मैच होते हैं, स्वाभाविक है स्थानीय दर्शकों का समर्थन ज्यादा रहता है। आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में अपने उतार-चढ़ाव भरे करियर पर रियान ने कहा मैं यहां तब था जब मैं 17 साल का था। आज इस मुकाम पर होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इस सफर में कई उतार-चढ़ाव आए, शायद उतार ज्यादा थे, लेकिन मुझे गर्व है कि मैं इन सब से बाहर निकलकर यहां तक पहुंचा। मैं राजस्थान का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया, मुझे समझा और मौके दिए। अब टीम की कप्तानी करना मेरे लिए एक अविश्वसनीय एहसास है। उन्होंने कहा कि पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा। कुछ ऐसे मुकाबले थे जो हम करीब पहुंचकर हार गए।

आईपीएल जीतना लक्ष्य : रियान ने कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य अभी आईपीएल जीतना है। मैं व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में नहीं सोच रहा हूं। यह साथ मिलकर सफलता हासिल करने के बारे में है।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बाहरी शोर से खुद को दूर रखूं :

रियान ने कहा कि मैंने सब कुछ देखा है। आलोचना सुनी, ट्रोलिंग भी हुई और इससे मुझे यह समझने में मदद मिली कि सिर्फ कुछ ही लोगों की राय मायने रखती है, मेरी और मेरे करीबियों की। उन्होंने कहा कि अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मुझे मानसिक रूप से शांत रहना जरूरी है, और यह तभी संभव है जब मैं बाहरी शोर से खुद को दूर रखूं।

Read More हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगा आरोप, जानें पूरा मामला 

वैभव को अपना खेल खेलने की सलाह :

Read More आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 

कप्तान ने खासतौर पर युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी का खेल के प्रति नजरिया काफी परिपक्व है और मैदान पर उनका आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में वैभव ही यशस्वी के साथ पारी का आगाज करेंगे। रियान पराग ने कहा कि उन्होंने वैभव को अपना मूल खेल खेलने की सलाह दी है। उन्होंने मीडिया से भी कहा कि उसके पीछे नहीं पड़ें। उसे खेलने दें। उनमें मैच का रुख बदलने की क्षमता है।

Read More फुटबॉल के इतिहास में 900 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने लियोनल मेसी : 21 साल बाद ऐतिहासिक उपलब्धि, दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार

ट्रेड्स, ऑक्शन से मजबूत हुए :

टीम के कोच कुमार संगकारा ने कहा कि हम अपनी टीम को और बेहतर बनाना चाहते थे, बैटिंग में गहराई जोड़ना, स्थानीय स्पिन विकल्पों को मजबूत करना और ऑलराउंडर्स को शामिल करना ताकि खासकर गेंदबाजी में ज्यादा लचीलापन मिले। ट्रेड्स और ऑक्शन के जरिए हमने अहम क्षेत्रों को मजबूत किया है, जिससे अब हमारे पास अलग-अलग संयोजन आजमाने का विकल्प है, जिसमें विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

संजू की कमी खलेगी :

कप्तान ने स्वीकार किया कि टीम को संजू सैमसन जैसे कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी लेकिन साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि नए खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का यह बेहतरीन मौका है। अगर ये खिलाड़ी जिम्मेदारी के साथ खेलते हैं, तो टीम को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
ईरान पर सैन्य हमलों और आपूर्ति में बाधा के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $118 प्रति बैरल के पार...
सोना और चांदी कमजोर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को किया रिहा: जहाज विस्फोट मामले में किया गया था गिरफ्तार, 121 लोगों की हुई थी मौत 
तमिलनाडु चुनाव: पूर्व सीएम पलानीस्वामी ने की अमित शाह से मुलाकात; सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा, तमिलगा वेट्री कषगम को एनडीए में शामिल करने की अटकलों को किया खारिज 
जेडीए की कार्रवाई : सात बीघा भूमि पर बसाई जा रही 2 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, अतिक्रमण कर लगाए गई थडियां और तम्बू को हटाया
मिडिल ईस्ट युद्ध लंबा चला तो एलपीजी संकट बढ़ने से बिजली विभाग के सामने बढ़ेगी चुनौती : इंडेक्शन की बढ़ती बिक्री के बाद लोड बढ़ने का सता रहा डर, सप्लाई में अंतर बढ़ने की आशंका
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद: आध्यात्मिक उपदेशों से हुईं अभिभूत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम