राजस्थान सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : आदेश गरसा और डोना धाकड़ बने सबसे तेज धावक

प्रदेश के सबसे तेज धावक-धाविका बनने का गौरव हासिल

राजस्थान सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : आदेश गरसा और डोना धाकड़ बने सबसे तेज धावक
राजस्थान सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झुंझुनूं के आदेश गरसा और जयपुर की डोना धाकड़ ने 100 मीटर दौड़ के स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में गंगानगर और महिला वर्ग में जोधपुर के खिलाड़ियों का दबदबा। जयपुर के मानव शर्मा ने 10,000 मीटर में स्वर्ण पदक जीता।

जयपुर। बीकानेर के सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित राजस्थान सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झुंझुनूं के आदेश गरसा और जयपुर की डोना धाकड़ ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीतकर प्रदेश के सबसे तेज धावक-धाविका बनने का गौरव हासिल किया। आदेश गरसा ने 10.81 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। अजमेर के अभिजीत लांघे दूसरे और भरतपुर के शैलेन्द्र चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में डोना धाकड़ ने 12.12 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। बीकानेर की टीना पारीक दूसरे तथा जयपुर की कशिश चोमाल तीसरे स्थान पर रहीं। समापन समारोह में राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह तथा राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव देवनारायण गुर्जर ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में गंगानगर के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला, जबकि महिला वर्ग में जोधपुर की एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। जयपुर के मानव शर्मा ने 10 हजार मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय एथलीट कचनार चौधरी ने शॉटपुट, निकिता कुमारी ने डिस्कस थ्रो, रिंकू चौधरी ने ट्रिपल जंप और रितिशा कौर ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।।

पुरुष वर्ग के विजेता :

200 मी. दौड़ में टोंक के धर्मवीर चौधरी (21.03 सै.), 400 मी. दौड़ में पाली के राकेश कुमार बाजिया (47.41 सै.), 800 मीटर में सवाईमाधोपुर के शकील (1:51.02), 5000 मीटर में जैसलमेर के गंभीर सिंह (14:13.26), 10,000 मीटर में जयपुर के मानव शर्मा (29.59.20), 400 मीटर हर्डल में जैसलमेर के शक्ति सिंह (51.99), 300 मीटर स्टीपलचेज में चूरू के अतुल पूनिया (9:25.71), 2 किलोमीटर वॉस रेस में कोटा के अमित गुर्जर (1:26.51.81), हाई जम्प में गंगानगर के रामनरेश (2.00 मीटर), पोल वॉल्ट में गंगानगर के रामरतन (4.75 मीटर), लांग जम्प में गंगानगर के प्रदीप (7.60 मीटर), ट्रिपल जम्प में अजमेर के युवराज सिंह चौहान (15.02 मीटर), शॉटपुट में राजसमन्द के रामचन्द्र माली (17.33 मीटर), हैमर थ्रो में सवाईमाधोपुर के प्रवीण कुमार (67.58 मीटर), जैवेलिन थ्रो में कोटा के यशवीर सिंह (72.18 मीटर) और डेकेथलॉन में टोंक के यमनदीप शर्मा (6464 पॉॅइंट) विजेता रहे।

Read More महिला टी-20 विश्व कप : स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक, भारत ने नीदरलैंड्स को हराया

महिला वर्ग के विजेता :

Read More स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़

200 मीटर रेस में जयपुर की रिशिता कौर (24.47 सै.), 400 मीटर में गंगानगर की गीता (53.92 सै.), 800 मीटर में जोधपुर की कमला (2:14.61), 1500 मीटर में भरतपुर की रीना (4:52.48), 5000 मीटर में बाड़मेर की चतरू (17:05.54), 10,000 मीटर में अलवर की लतिका तलवार (36:00.72), 100 मीटर हर्डल में जोधपुर की गीता देवासी (14.59), 400 मीटर हर्डल में जोधपुर की गीता देवासी (1:01.60), 3000 मीटर स्टीपलचेज में जोधपुर की पारु कुमारी (10:47.28), 2 किलोमीटर वॉस रेस में नागौर की कमला (1:42.41.77), हाई जम्प में अजमेर की सारिका कुमारी (1.65 मीटर), पोलवॉल्ट में नागौर की चुकी बिरदा (3.10 मीटर), लांग जम्प में कोटा की मुमुल देवड़ा (5.98 मीटर), ट्रिपल जम्प में जयपुर की रिंकू चौधरी (12.32 मीटर), शॉटपुट में जयपुर की कचनार चौधरी (14.69 मीटर), डिस्कस थ्रो में जयपुर की निकिता कुमारी (49.08 मीटर), हैमर थ्रो में गंगानगर की कुलविन्दर (56.72 मीटर), जैवेलिन थ्रो में झालावाड़ की संजना चौधरी (52.48 मीटर) और हेप्टाथलॉन में जोधपुर की नीता कुमारी (4831 पॉइंट) विजेता रहीं।

Read More फीफा विश्व कप-2026 : कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, ग्रुप-के में शीर्ष स्थान किया हासिल

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश