राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में

खिलाड़ियों से मिलकर समस्याएं सुनी

राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रही राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा और तनिष्का सिंह ने महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह। अंडर-19 और युगल वर्ग के मुकाबलों में भी वरीय खिलाड़ियों ने जीत दर्ज।

जयपुर। शीर्ष वरीयता प्राप्त स्नेहा लांबा, बीकानेर की पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा और राजसमंद की तनिष्का सिंह ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेली जा रही राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

स्नेहा लांबा ने हनुमानगढ़ की कीर्ति शर्मा को आसानी से 15 -3, 15- 2 से परास्त किया। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी सुहासी वर्मा ने कोटा की संगम को 5-15, 15-10, 15-7 शिकस्त दी। राजसमंद की तनिष्का सिंह ने जोधपुर की साक्षी सिंह को 15- 5, 15 -4 से हराया वहीं बीकानेर की पूनम स्वामी को हिमांशी शर्मा से वाक ओवर मिला। अन्य मैचों में मिक्स डबल्स में जयपुर की जोड़ी आर्यन त्यागी उत्सवा पालेट ने बीकानेर के भुवनेश ओझा पूनम स्वामी को तीन गेमों में 15 -10, 13 -15, 15 -9 से हराया।

अंडर-19 बालक एकल में दूसरी वरीयता प्राप्त जयपुर के भानु प्रताप ने राजसमंद की जयेश गुर्जर को 15-7, 15-5 से तथा तीसरी वरीयता के जयपुर के ही अंबर चंद्रवंशी ने उदयपुर के रिद्धिमान चौहान को 15 -11, 15 -12 से तथा उदयपुर के निदीश ने राजसमंद के फैजान खान को 15 -8,15- 12 से हरा अगले राउंड में प्रवेश किया।

पुरुष युगल में प्रथम वरीयता प्राप्त आर्यन त्यागी मुरली शर्मा की जोड़ी ने उदयपुर की जोड़ी मानव श्रीमाली रजत राठौर को 15- 12 ,15 -11 से जयपुर के भानु प्रताप कार्तिक जैन की जोड़ी ने जोधपुर के निखिल शर्मा विवेक को 15 -5, 15- 13 से हराया। वहीं अंडर-19 बालक युगल में उदयपुर की शीर्ष वरीय जोड़ी मंत्र अग्रवाल निदिश ने जयपुर के ही भावेश दशील नायर की जोड़ी को 15 -9 ,15- 11 से परास्त किया। बालिका युगल अंडर-19 की द्वितीय वरीयता प्राप्त बीकानेर की काव्य स्वामी सीरिल चौधरी की जोड़ी ने उदयपुर की परिधि और योसा को आसान गेमो में 15-5, 15-6 से हराया।

Read More हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त

आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार आजके विशिष्ट अतिथि राजस्थान बैडमिंटन सचिन केके शर्मा कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन, अनुशासन समिति के अध्यक्ष विजय सिंह जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के संरक्षक राजीव नागोरी तथा समाज सेवी संजीव तिवारी का परिचय राजस्थान बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष मनोज दसो ने खिलाड़ियों से कराया।

Read More एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप-2026 : इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोककर भारत दूसरे दौर में पहुंचा

खिलाड़ियों से मिलकर समस्याएं सुनी :

आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार, टूर्नामेंट में एक अनोखी पहल देखने को मिली। राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने खिलाड़ियों, अभिभावको प्रशिक्षकों से सीधा संवाद किया।

राजस्थान स्टेट ओपन रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान राजस्थान खेल परिषदक के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल करते हुए लगभग एक घंटे तक सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा कोचों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को विस्तार से सुना।

प्रवीण गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी, वहीं पराजित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित प्रैक्टिस, खेल के प्रति उनकी रुचि तथा उनके गृह जिलों में उपलब्ध खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग