गुवाहाटी में सितारों की चमक : जयपुर के हिस्से बची ‘खुरचन’, जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को नहीं दिखेगी रोहित-धोनी-विराट की झलक

मुंबई, चेन्नई और आरसीबी जैसे बड़े मुकाबले असम शिफ्ट

गुवाहाटी में सितारों की चमक : जयपुर के हिस्से बची ‘खुरचन’, जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को नहीं दिखेगी रोहित-धोनी-विराट की झलक

आईपीएल के पहले चरण में राजस्थान रॉयल्स के तीन घरेलू मैच गुवाहाटी में होने से जयपुर के क्रिकेट प्रेमी निराश। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के मुकाबले वहीं होंगे, जिससे रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी को जयपुर में देखने का मौका नहीं मिलेगा।

जयपुर। आईपीएल के पहले चरण का कार्यक्रम आते ही जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। पहले चरण में राजस्थान रॉयल्स के तीन घरेलू मुकाबले गुवाहाटी में खेले जाएंगे, जबकि जयपुर को दूसरे चरण के कार्यक्रम का इंतजार करना होगा। हालांकि, जयपुर में रॉयल्स के चार मैच प्रस्तावित हैं और उनके लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार राजस्थान रॉयल्स के बड़े मुकाबले जयपुर से खिसककर गुवाहाटी पहुंच गए हैं। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी बड़ी टीमें इस बार असम की धरती पर खेलेंगी। इसका सीधा मतलब है कि रोहित शर्मा की बल्लेबाजी, महेंद्र सिंह धोनी की शांत कप्तानी और विराट कोहली की आक्रामक ऊर्जा देखने का सपना इस बार जयपुर के दर्शकों के लिए अधूरा रह जाएगा।

रोहित-विराट-धोनी का जबरदस्त क्रेज :

आईपीएल में जब धोनी हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हैं तो स्टेडियम में शोर का समंदर उठता है और जब विराट कोहली मैदान में उतरते हैं तो पूरा माहौल जुनून से भर जाता है। रोहित शर्मा के हर शॉट पर दर्शकों के बीच बिजली-सी दौड़ जाती है। यही वे पल हैं, जिनके लिए क्रिकेट प्रेमी महीनों इंतजार करते हैं। रोहित के प्रति जयपुर के क्रिकेट फैंस का क्रेज हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान दिखा, जब सवाई मानसिंह स्टेडियम में 20 हजार से अधिक दर्शक सिर्फ उनकी बल्लेबाजी देखने पहुंचे थे।

यह सितारे भी नहीं दिखेंगे :

Read More आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

सवाई मानसिंह स्टेडियम में जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों ने शेन वॉर्न से लेकर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन जैसे स्टार्स को खेलते देखा है। ऐसे में जब बड़े सितारे जयपुर की बजाय गुवाहाटी में खेलते नजर आएंगे तो स्थानीय दर्शकों में स्वाभाविक रूप से निराशा होगी। धोनी, रोहित और विराट के अलावा भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और ईशान किशन भी इस बार जयपुर में खेलते नजर नहीं आएंगे।

Read More एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों का जलवा : 4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल के साथ टॉप पर

घटते जा रहे हैं जयपुर के मैच :

Read More सवाई मानसिंह स्टेडियम पर हर साल खर्च होते हैं करोड़ों रुपए, फिर भी आईपीएल के वेन्यू में सबसे कम दर्शक क्षमता

आईपीएल के पहले संस्करण की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम रहा है। शुरूआती वर्षों में रॉयल्स के सभी सात घरेलू मैच जयपुर में ही खेले जाते थे। बाद में फ्रेंचाइजी ने गुवाहाटी को दूसरा होम ग्राउंड बनाया और दो मुकाबले वहां शिफ्ट कर दिए। इस बार एक और मैच जयपुर से हटाकर गुवाहाटी में कर दिया गया है, जिससे वहां तीन मैच खेले जाएंगे।

हमारे स्टार भी खेलेंगे बाहर :

राजस्थान रणजी टीम के स्टार खिलाड़ी दीपक चाहर, राहुल चाहर और नई सनसनी कार्तिक शर्मा का खेल भी इस बार सवाई मानसिंह स्टेडियम पर देखने को नहीं मिलेगा। भरतपुर के कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि दीपक चाहर मुंबई इंडियंस और राहुल चाहर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। ये दोनों टीमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने मुकाबले गुवाहाटी में खेलेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ